छत्तीसगढ़

chhattisgarh

By

Published : Sep 6, 2022, 10:06 PM IST

ETV Bharat / state

कांकेर में इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर

kanker latest news कांकेर में एक महिला नक्सली ने आज पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के सामने आत्मसमर्पण किया है. अब तक प्रतिबंधित माओवादी संगठन की सक्रिय सदस्य रहकर महिला काम कर रही थी.

woman Naxalite surrendered
महिला नक्सली ने किया आत्मसर्मपण

कांकेर: नक्सलियों की खोखली विचारधारा से हताश होकर एक महिला नक्सली ने कांकेर जिले में आत्मसमर्पण (One lakh prize woman Naxalite surrendered) किया है. आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली पर 1 लाख रुपए का इनाम रखा गया था. महिला नक्सली सदस्य के रूप में वह नक्सल संगठन में चार साल काम कर रही थी.

नक्सल उन्मूलन अभियान का असर: नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान एवं शासन की पुनर्वास नीति का असर अब देखने को मिल रहा है. इस अभियान और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर महिला नक्सली पार्वती शोरी ने आज पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. महिला नक्सली उत्तर बस्तर डिवीजन क्षेत्र की सक्रिय रावघाट एरिया कमेटी के पानीडोबीर एलओएस सदस्य थीं.

महिला नक्सली ने किया आत्मसर्मपण

यह भी पढ़ें:कांकेर के आमाबेड़ा में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, बांस के दीवार के सहारे बच्चे कर रहे पढ़ाई

कांकेर एसपी के समक्ष किया सरेंडर : महिला नक्सली नक्सली संगठन में वर्ष 2019 से सक्रिय थी. महिला नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. उसने आज कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के समक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर के सभागृह में आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पित महिला नक्सली को प्रोत्साहन राशि के रूप में 10 हजार रूपये नगद कांकेर एसपी ने दिया है.


माओवादी संगठन की थी सक्रिय सदस्य: कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि " महिला नक्सली को वर्ष 2019 में नक्सली संगठन के रावघाट एरिया कमेटी सदस्य और एमएस प्रभारी रमशीला पोटाई के द्वारा भर्ती किया गया था. वर्ष 2021 में उसे पानीडोबीर एलओएस की स्थायी सदस्य बनाया गया था. तब से अब तक प्रतिबंधित माओवादी संगठन की सक्रिय सदस्य रहकर महिला काम कर रही थी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details