छत्तीसगढ़

chhattisgarh

By

Published : Aug 25, 2022, 9:57 PM IST

ETV Bharat / city

कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को अरुण साव का समर्थन

प्रदेशभर के लाखों कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. इस हड़ताल को समर्थन देने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज शाम बूढ़ा तालाब स्थित प्रदर्शन स्थल पहुंचे. उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

cg bjp president arun sao supported the strik
कर्मचारियों के हड़ताल को अरुण साव का समर्थन

रायपुर: प्रदेशभर के लाखों कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. इस हड़ताल को 95% संगठनों का समर्थन मिलने का दावा पदाधिकारियों के द्वारा किया गया है. प्रदेश में लगभग 5 लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं. कर्मचारियों के हड़ताल को समर्थन देने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (cg bjp president arun sao supported the strike) आज शाम बूढ़ा तालाब स्थित प्रदर्शन स्थल पहुंचे. प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा अमित साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव भी प्रदर्शन स्थल पहुंचे.

कर्मचारियों के हड़ताल को अरुण साव का समर्थन
कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR गलत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा "कांग्रेस की इस प्रकार की अनर्गल बयानबाजी ठीक नहीं है. कानून व्यवस्था का काम राज्य सरकार का मामला है. जिस प्रकार से कल हमारे अनुशासित कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया पर उन पर FIR करने का काम राज्य की कांग्रेस सरकार कर रही है. कांग्रेस पार्टी के नेता हमारे नेताओं के लिए जो अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं. अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं. यह ठीक नहीं है, निंदनीय है. यह टिप्पणी कांग्रेस पार्टी के हताशा और निराशा को दर्शाता है. कांग्रेस अनाप शनाप बोलने के लिए मजबूर हो गए हैं.

यह भी पढ़ें:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, मिनट 2 मिनट कार्यक्रम जारी

विकास उपाध्याय के बयान पर बवाल: विकास उपाध्याय के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा "भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ और अन्याय के खिलाफ लड़ रही है. इसी पर हमारा पूरा ध्यान केंद्रित है. विकास उपाध्याय ने जो बयान दिया है, वह तो वही बता सकते हैं कि किस आधार पर उन्होंने यह बयान दिया है. भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के दम पर काम कर रही.

ABOUT THE AUTHOR

...view details