पटनाः बिहार में पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price in Bihar) की कीमतों में उतार-चढ़ाव (Petrol Diesel Price Bihar) जारी है. आज राजधानी पटना में पेट्रोल 55 पैसा और डीजल 51 पैसा महंगा हुआ है. यहां आज यानि शनिवार को पेट्रोल 106.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.94 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. शुक्रवार को पेट्रोल 105.90 रुपये और डीजल 91.09 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था.
इसे भी पढ़ें- साल 2021 की इन घटनाओं को भूलना चाहेंगे सभी, सुर्खियों में रहीं बिहार की ये वारदातें
जिला | पेट्रोल की कीमत | डीजल की कीमत |
दरभंगा | 106.51 ₹/L | 91.64 ₹/L |
भागलपुर | 106.49 ₹/L | 91.62 ₹/L |
पूर्णिया | 107.54 ₹/L | 92.61 ₹/L |
गया | 106.75 ₹/L | 92.22 ₹/L |
मुजफ्फरपुर | 106.67 ₹/L | 91.79 ₹/L |
समस्तीपुर | 106.13 ₹/L | 91.78 ₹/L |
वैशाली | 106.22 ₹/L | 91.36 ₹/L |
मधुबनी | 107.28 ₹/L | 92.36 ₹/L |
भोजपुर | 106.97 ₹/L | 92.09 ₹/L |
सिवान | 107.07 ₹/L | 92.18 ₹/L |
किशनगंज | 108.35 ₹/L | 93.36 ₹/L |
बता दें कि देश कि तीन ऑयल मार्केटिंग कंपनी एचपीसीएल (HPCL), बीपीसीएल (BPCL) और आईओसी (IOC) प्रतिदिन सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत रिवाइज करती हैं. नये दर की जानकारी इन तेल कंपनियों की वेबसाइट से ली जा सकती है. इसके अलावा मोबाइल फोन पर एसएमएस (SMS) के जरिए भी पेट्रोल और डीजल के दाम चेक किये जा सकते हैं.