बिहार

bihar

पटनाः जलजीवन हरियाली अभियान के तहत लगाए गए सैकड़ों पेड़

By

Published : Nov 2, 2019, 3:13 PM IST

आज जिस तरह से वायुमण्डल प्रदूषित हो रहा है, उससे कई भयंकर बीमारी हो रही है. इसका एक ही कारण है जंगल की कटाई.

पेड़ लगाते लोग

पटनासिटीः 26 अक्टूबर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जलजीवन हरियाली अभियान का उद्घाटन किया था. उसी कार्यक्रम के तहत मनरेगा की ओर से दीदारगंज स्थित विष्णु मंदिर में दर्जनों वृक्ष लगाए गए और पर्यावरण को स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया गया.

पौधे लिए हुए लोग

राजा राम सिंह के चलचित्र पर माल्यार्पण
इस मौके पर सबलपुर पंचायत के प्रमुख्य और उप प्रमुख्य ने गांव वालों को शपथ दिलाई कि अपने बच्चे के जन्मदिन पर एक वृक्ष जरूर लगाएंगे. साथ ही लोगों ने वृक्ष बचाने का संकल्प लिया. इसके बाद विष्णु मंदिर न्यास समिति के पूर्व अध्य्क्ष राजा राम सिंह की स्मृति में सभी लोगों ने उनके चलचित्र पर माल्यार्पण किया.

जानकारी देते पूर्व मुखिया

'पर्यावरण को स्वस्थ बनाना है जरूरी'
कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मुखिया बंगाली सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करना बिहारवासियों का मकसद है. क्योंकि इंसान के जीने के लिये जल को संरक्षित करना, मानव जीवन को बचाना और हरित क्रांति लाना यही हर इंसान का मकसद है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वस्थ और मजबूत रखना है तो सबसे पहले वृक्ष लगाना होगा.

पेड़ लगाते लोग और जानकारी देते पूर्व मुखिया

ABOUT THE AUTHOR

...view details