बिहार

bihar

स्थापना दिवस के मौके पर संविधान बचाओ यात्रा निकालेगी कांग्रेस

By

Published : Dec 23, 2019, 2:53 PM IST

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक राम ने बताया कि पार्टी हाई कमान के निर्देश के अनुसार पार्टी के स्थापना दिवस को संविधान बचाओ के रूप में मनाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार देश के संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है.

patna
अशोक राम, कार्यकारी अध्यक्ष

पटना: कांग्रेस पार्टी अपने स्थापना दिवस पर देशभर में कांग्रेस संविधान बचाओ यात्रा निकालेगी. जिसमें कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता शामिल होगें. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर अशोक राम ने कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर संविधान बचाओ यात्रा निकाला जाएगा. बता दें कि 28 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की स्थापना का 130 साल पूरा हो जाएगा.

सदाकत आश्रम पर फहराया जाएगा झंडा
स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस सदाकत आश्रम से पदयात्रा करते हुए हाईकोर्ट परिसर के बाहर स्थित स्वर्गीय डॉ भीमराव के मूर्ति तक पदयात्रा करेगी. सबसे पहले प्रदेश पार्टी कार्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी का झंडा फैहराया जाएगा. इसके बाद पदयात्रा करते हुए डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा.

संविधान बचाओ यात्रा के बारे में जानकारी देते अशोक राम

हर राज्य के नेता और कार्यकर्ता होंगे शामिल
कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अशोक राम ने बताया कि पार्टी हाई कमान के निर्देश के अनुसार पार्टी के स्थापना दिवस को संविधान बचाओ के रूप में मनाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार देश के संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है. जिसे बचाने के लिए हम संविधान बचाओ यात्रा का आयोजन किया है. वहीं, इस मौके पर हर राज्य के कोने-कोने से कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल होगें.

ABOUT THE AUTHOR

...view details