जमुई:खैरा थाने की पुलिस ने जमुई नगर परिषद अध्यक्षा रेखा देवी के पति संतोष साह और नगर परिषद उपाध्यक्ष संजीव सिंह को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. दो बोतल शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
देवघर में शराब पार्टी
मिली जानकारी के अनुसार जमुई नगर परिषद क्षेत्र की नगर अध्यक्ष रेखा देवी के पति संतोष साह, नगर परिषद उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह अपने चार साथियों के साथ झारखंड के देवघर से शराब पार्टी कर जमुई की ओर आ रहे थे. तभी रविवार की देर रात खैरा थाने की पुलिस ने गस्ती के दौरान एक वाहन को रुकवाया.
पुलिस कर्मियों साथ बदतमीजी
वाहन पर नगर अध्यक्ष रेखा देवी के पति संतोष साह, उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, संदीप भाटिया और रामबालक मंडल शराब के नशे में पाये गये. जब पुलिस ने जांच की तो, नगर परिषद अध्यक्ष के पति संतोष साह ने जांच कर रहे पुलिस कर्मियों साथ बदतमीजी की. जिसके बाद पुलिस सभी को गिरफ्तार कर खैरा थाने लाई है.