बिहार

bihar

पटना: 2020 में पद्मश्री प्राप्त सभी शख्सियतों को किया गया सम्मानित

By

Published : Feb 2, 2020, 11:14 PM IST

अभिनंदन समारोह के आयोजक सोपान संस्था के संस्थापक सूरज सिन्हा ने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व की बात है कि इस बार सर्वाधिक पद्मश्री सम्मान बिहार की झोली में आए हैं. उन्होंने कहा कि वह इन पद्मश्री से सम्मानित सभी महान लोगों से प्रेरित हैं.

patna
पटना में पद्मश्री प्राप्त विभूतियां हुईं सम्मानित

पटना:राजधानी के बीआईए सभागार में सोपान संस्था की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में पद्मश्री से सम्मानित शहर की प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर शांति राय, प्रोफेसर श्याम शर्मा, डॉक्टर शांति जैन, डॉक्टर विमल कुमार जैन को सम्मानित किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पद्मश्री डॉक्टर गोपाल प्रसाद सिन्हा के अलावा शहर के कई गणमान्य सदस्य भी मौजूद रहे.

सूरज सिन्हा, संस्थापक सोपान संस्था

'बिहार को मिला है सम्मान'
पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर श्याम शर्मा ने अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ये सम्मान उन्हें नहीं बल्कि पूरे बिहार को मिला है. उन्होंने कहा कि ये कला साधना का फल है कि यह पुरस्कार मिला. सभी ने समाज को कुछ दिया है, तब जाकर यह प्राप्त हुआ है. यह समाज को देने का परिणाम है कि ये लोग यहां खड़े हैं. मंच से संबोधन के दौरान सभी पद्मश्री से सम्मानित लोगों ने कहा कि सम्मान प्राप्त करने के बाद उनकी समाज के प्रति जवाबदेही और ज्यादा बढ़ गई है.

पटना में पद्मश्री प्राप्त विभूतियां हुईं सम्मानित

8 विभूतियों को मिला पद्मश्री सम्मान
अभिनंदन समारोह के आयोजक सोपान संस्था के संस्थापक सूरज सिन्हा ने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व की बात है कि इस बार सर्वाधिक पद्मश्री सम्मान बिहार की झोली में आए हैं. उन्होंने कहा कि वह इन पद्मश्री से सम्मानित सभी महान लोगों से प्रेरित हैं. उन्हें अभिनंदन कर काफी गर्व महसूस हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि बिहार की 8 विभूतियों को पद्मश्री सम्मान मिला है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details