बिहार

bihar

कांग्रेस पार्टी की महिला सेल की जिलाध्यक्ष लाक्षो देवी मारपीट के मामले में गिरफ्तार

By

Published : Jan 15, 2022, 10:36 PM IST

गया जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष लाछो देवी (Gaya District Mahila Congress President Lachho Devi) को आज गया पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है. इनपर मारपीट का आरोप लगा है.

गया जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष लाछो देवी
गया जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष लाछो देवी

गया: बिहार के गया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है (Police Arrested Gaya Mahila Congress President). पुलिस ने इन्हें मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है. गया जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लाछो देवी को शनिवार को गया पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि घरेलू आपसी विवाद में लाछो देवी के परिजन ने मारपीट का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें-भागलपुर महिला RJD जिलाध्यक्ष निशू सिंह गिरफ्तार, पति को जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप

'आपसी लड़ाई के चक्कर में परिजनों द्वारा जबरन फंसाने की साजिश की है. एक राजनीतिक साजिश के तहत हमें फंसाया जा रहा है.' -लाछो देवी, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष, गया

कांग्रेस पार्टी की महिला सेल की जिलाध्यक्ष लाक्षो देवी मारपीट के मामले में गिरफ्तार

'शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के मंदराज बिगहा मोहल्ला निवासी राजू पासवान द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया था. लाछो देवी एवं उनके परिजनों द्वारा हमारे घर पर पथराव किया गया. जिसमें, हमारे कई परिजन एवं 2 वर्षीय पोती घायल हो गई. इसी संबंध में प्राथमिकी दर्ज करते हुए लाछो देवी की गिरफ्तारी की गई है.'- पीके साहू, सिटी डीएसपी

गौरतलब है कि लाछो देवी वर्तमान समय में गया नगर निगम की वार्ड संख्या 3 से वार्ड पार्षद है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है. वापस आने के बाद वो और उनकी पार्टी सड़क जाम कर विरोध जताएंगी.

ये भी पढ़ें-खरमास तो बीत गया, क्या बिहार में खेला होगा या फिर फेल होगा RJD का दावा!

ये भी पढ़ें-बिहार विधान परिषद चुनाव में सीट शेयरिंग पर उलझी एनडीए, BJP-JDU आमने सामने, वीआईपी- हम भी दिखा रही दम

ऐसी ही विश्वसनीय खबरों को देखने के लिए डाउनलोड करें ETV BHARAT APP

For All Latest Updates

ABOUT THE AUTHOR

...view details