पंचकूला पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 6 अवैध देसी पिस्टल और 6 खाली मैगजीन बरामद
Published : Jun 25, 2024, 7:35 AM IST
![पंचकूला पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 6 अवैध देसी पिस्टल और 6 खाली मैगजीन बरामद Panchkula Police Arrested Accused](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/25-06-2024/1200-675-21788945-thumbnail-16x9-panchkula.jpg)
Panchkula Police Arrested Accused (Etv Bharat)
पंचकूला: एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने हथियारों के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी से 6 अवैध देसी पिस्टल और 6 खाली मैगजीन बरामद की है. गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड लिया गया है. पुलिस पूछताछ में खुलासा होना बाकी है कि इतनी संख्या में आरोपी अवैध देसी पिस्टल कहां से लाया? वो किस गैंग से संबंध रखता है?