झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / videos

Live - भाजपा विस्तृत कार्यसमिति बैठक में गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन - BJP working committee meeting

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jul 20, 2024, 12:57 PM IST

Updated : Jul 20, 2024, 3:04 PM IST

रांची में भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक चल रही है. इस बैठक में भाजपा के नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं. इस बैठक को गृह मंत्री अमित शाह भी संबोधित करेंगे. झारखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह आज रांची पहुंचेंगे. रांची के धुर्वा के जगन्नाथ मैदान में भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक चल रही है. इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,  भाजपा प्रदेश चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा, भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह के अलावा कई सांसद और विधायक मौजूद हैं. सुबह से ही भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक शुरू है. जिसमें प्रमंडल से लेकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, पार्टी विधायक और सांसद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हुए हैं. विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह के दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है. 
Last Updated : Jul 20, 2024, 3:04 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details