मध्य प्रदेश

madhya pradesh

मोहन यादव ने भोपाल में फहराया तिरंगा, लाल परेड से सीएम का जनता के नाम संबोधन - Mohan Yadav hoisted tricolor

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Aug 15, 2024, 9:10 AM IST

Updated : Aug 15, 2024, 10:48 AM IST

मोहन यादव ने भोपाल में फहराया तिरंगा (ETV Bharat)
देश में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री और बाकी जिलों में प्रभारी मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी तिरंगा फहरा रहे हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत की. सुबह 9:00 बजे झंडा वन्दन कर सीएम ने परेड की सलामी ली. इसके बाद मोहन यादव प्रदेशवासियों को संबोधित कर रहे हैं. मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है, जब डॉ. मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को संबोधित कर रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बार 69 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा.
Last Updated : Aug 15, 2024, 10:48 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details