रांची: जेबीकेएसएस के रांची लोकसभा सीट से प्रत्याशी देवेंद्र महतो को शनिवार को समाहरणालय परिसर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. देवेंद्र महतो को लालपुर थाना अंतर्गत एक कांड में गिरफ्तार किया गया है.
मुझे नॉमिनेशन करने से रोकने की साजिशः देवेंद्र महतो
गिरफ्तारी के बाद लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र महतो ने कहा कि वह जैसे ही नॉमिनेशन करने के लिए समाहरणालय पहुंचे, उन्हें नॉमिनेशन नहीं करने दिया गया. पुलिस ने जबरन समाहरणालय परिसर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
कांग्रेस और भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का लगाया आरोप
देवेंद्र महतो ने कांग्रेस और भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह स्पष्ट रूप से लोकतंत्र की हत्या है. उन्हें नॉमिनेशन नहीं करने दिया जा रहा है, लेकिन जनता सच्चाई से वाकिफ है. लोकसभा चुनाव में रांची की जनता जवाब जरूर देगी.
कोर्ट में पेश करने के बाद देवेंद्र महतो को भेजा गया जेल
गिरफ्तार देवेंद्र महतो का सदर अस्पताल रांची में मेडिकल जांच कराया गया इसके बाद उन्हें रांची सिविल कोर्ट के एमपीएमएलए कोर्ट में पेश किया है. जहां से उन्हें न्यायायिक हिरासत में सीधा जेल भेज दिया गया है. कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस की ओर से सिविल कोर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. पूरा कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था.