झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

भाजपा में बगावत! कमलेश सिंह प्रत्याशी बने तो सभी कार्यकर्ता देंगे इस्तीफा, उतारेंगे अपना प्रत्याशी

भाजपा में शामिल हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह का विरोध हो रहा है. कमलेश सिंह को प्रत्याशी बनाने पर कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देने की चेतावनी दी.

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 4 hours ago

Kamlesh Singh hussainabad
कमलेश सिंह और भाजपा की बैठक (ईटीवी भारत)

पलामू: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पलामू में बीजेपी के अंदर बगावत शुरू हो गई है. पलामू के हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक कमलेश कुमार सिंह कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे. कमलेश कुमार सिंह का भारतीय जनता पार्टी में विरोध हो रहा है.

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष, 342 बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इस बैठक में कमलेश सिंह का भारतीय जनता पार्टी में विरोध किया गया. बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर कमलेश सिंह को भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवार बनाया जाता है तो सभी कार्यकर्ता इस्तीफा दे देंगे और विनोद कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाएंगे.

बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता विनोद सिंह और प्रफुल्ल सिंह ने कार्यकर्ताओं को समझाया और कहा कि अगले दो दिनों में कुछ सकारात्मक निर्णय होने की उम्मीद है, अगर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो फिर से बैठक होगी और निर्णय लिया जाएगा.

'भाजपा के मूल कैडर नेता को ही बनाएंगे प्रत्याशी'

भारतीय जनता पार्टी के हुसैनाबाद मंडल अध्यक्ष राजेश कर्ण ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट हैं, अगर कमलेश सिंह को उम्मीदवार बनाया जाता है तो सभी एकजुट होकर इस्तीफा देंगे और उनका विरोध करेंगे. इस्तीफा देने के बाद पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के मूल कैडर के नेता को ही उम्मीदवार बनाएंगे. पिछले कई वर्षों से हुसैनाबाद में भाजपा कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि विधानसभा चुनाव लड़ा जा सके.

ये नेता रहे बैठक में मौजूद

इस बैठक में प्रशांत सिंह, संजय मेहता, प्रदीप सिंह, बल्लू बलराम, मधुसूदन पाठक, महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीरज सिंह, तृप्ति सिंह, कुसुम देवी, संजू देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा की अध्यक्ष रेखा देवी, मोजाहिर हुसैन, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सदाम हुसैन, रंजीव सिंह, सोनल कुमार, अरुण मेहता, दशरथ यादव और अरुण मिश्रा, राकेश यादव, सूरज रजवार, अमित मेहता, शशि विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें:

कमलेश पर किचकिच जारी, गठबंधन नेताओं का भाजपा पर प्रहार! - Kamlesh Singh joining BJP

विरोध के बावजूद विधायक कमलेश सिंह की बीजेपी में एंट्री - MLA Kamlesh Singh

भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार हुसैनाबाद पहुंचे कमलेश सिंह, कहा- राह नई लेकिन संकल्प वही

ABOUT THE AUTHOR

...view details