दिल्ली

delhi

ETV Bharat / state

AAP नेता सोमनाथ भारती ने बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज से पूछे पांच सवाल, ललित मोदी को लेकर साधा निशाना - BJP mp candidate Bansuri Swaraj

Lok Sabha election 2024: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, नेताओं का आरोप प्रत्यारोप भी तेज होता जा रहा है. इसी क्रम में नई दिल्ली लोकसभा सीट से AAP प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज पर सवाल कई दागे हैं. आइए जानते हैं उन्होंने क्या सवाल पूछे हैं..

MP candidate Somnath Bharti
MP candidate Somnath Bharti

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Mar 6, 2024, 4:05 PM IST

सोमनाथ भारती, सांसद उम्मीदवार

नई दिल्ली: राजधानी में नई दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा. साथ ही नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने पांच सवाल पूछे. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ललित मोदी करोड़ों रुपये देकर फरार हो गया. देश से भागने में जिसने उसकी मदद की, उनका नाम है बांसुरी स्वराज. तब ललित मोदी ने बकायदा ट्वीट के माध्यम से बांसुरी स्वराज का धन्यवाद भी दिया था.

भारती ने कहा कि 2012 से 2014 तक बांसुरी स्वराज ललित मोदी की वकील रहीं. हद तब हो गई जब डबल बेंच के फैसले से पहले उनका पासपोर्ट रिन्यू कराकर रवानगी करा दी गई. भारतीय जनता पार्टी ने बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी है. यह बहुत चिंताजनक हैं. मैं मीडिया से माध्यम से बांसुरी स्वराज से सवाल पूछता हूं.

  • सवाल- 1.बांसुरी स्वराज बताएं क्या ललित मोदी ईमानदार हैं?
  • सवाल- 2.क्या भाजपा ने बांसुरी स्वराज को ललित मोदी की मदद करने को बोला था?
  • सवाल- 3.क्या ललित मोदी जैसे शख्स को मदद करना देशद्रोह नहीं है?
  • सवाल- 4.ललित मोदी ने देश को कितने हजार करोड़ रुपये का चूना लगाया?
  • सवाल- 5.क्या आज भी बांसुरी स्वराज, ललित मोदी को भारत से दूर रखने के लिए कानूनी मदद कर रही हैं?

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंडिया गठबंधन और भाजपा द्वारा लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नई दिल्ली सीट से बांसुरी स्वराज का नाम घोषित किए जाने के बाद, दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सोमनाथ भारती ने उनपर कई आरोप लगाए थे.

यह भी पढ़ें-दिल्ली बजट को लेकर आप का भाजपा पर तंज, कहा- केजरी नॉमिक्स महिलाओं के लिए बेस्ट

यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, बलबीर सिंह जाखड़ BJP में शामिल

ABOUT THE AUTHOR

...view details