हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

करवा चौथ पर कब होगा चांद का दीदार, जानिए हरियाणा-पंजाब में आपको कब दिखेगा चांद ?

Karwa Chauth 2024 : करवा चौथ के चांद का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है. जानिए कि हरियाणा-पंजाब में आप चांद कब देख पाएंगे.

By ETV Bharat Haryana Team

Published : 11 hours ago

Karwa chauth 2024 Moon Rise Time in Haryana and Punjab Cities Chandigarh Amritsar Mohali Rohtak Panchkula Panipat
जानिए हरियाणा-पंजाब में कब दिखेगा चांद ? (Etv Bharat)

Karwa Chauth 2024 : करवा चौथ के दिन चांद की काफी ज्यादा अहमियत होती है. चांद की पूजा के बाद ही करवा चौथ के व्रत को पूर्ण माना जाता है. ऐसे में आज करवा चौथ का व्रत रखने वाली सारी महिलाओं को चांद का बेसब्री से इंतज़ार है. आइए जानते हैं कि आज हरियाणा और पंजाब के प्रमुख शहरों में आपको चांद का दीदार कब होगा.

करवा चौथ पर चांद की पूजा का ख़ास महत्व :चांद के बगैर करवा चौथ का व्रत अधूरा है. ऐसे में करवा चौथ के दिन चांद की पूजा का ख़ास महत्व होता है. आज शाम में चांद दिखने के बाद महिलाएं पूरे विधि विधान के साथ पूजा के बाद अपने व्रत को खोलेंगी. करवाचौथ के व्रत की शुरुआत सूर्योदय होने के साथ ही हो चुकी है और चंद्रोदय के बाद पूजा के साथ ही ये पूर्ण होता है. चंद्रोदय के बाद महिलाएं छलनी से चांद का दीदार करेंगी और फिर उसी छलनी से अपने पति का चेहरा भी देखेंगी. इसके बाद ही व्रत को पूरा माना जाएगा. वहीं अगर चांद की बात की जाए तो देश भर के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग टाइमिंग में चांद का दीदार आप कर सकेंगे. आइए जानते हैं कि हरियाणा और पंजाब के शहरों में कब-कब आपको चांद देखने को मिलेगा.

हरियाणा में कब दिखेगा चांद ? :सबसे पहले बात करते हैं चंडीगढ़ शहर की तो यहां पर रात में 8 बजकर 5 मिनट पर चंद्रोदय का समय बताया गया है. वहीं अगर हरियाणा के शहरों की बात की जाए तो फरीदाबाद में रात 8 बजकर 5 मिनट पर चंद्रोदय होगा. इसके अलावा पंचकूला में रात 8 बजे चंद्रोदय होगा. वहीं गुरुग्राम में रात 8 बजकर 10 मिनट पर चंद्रोदय का समय बताया गया है. वहीं रोहतक में रात 8 बजे चंद्रोदय हो जाएगा. इसके अलावा हिसार में भी रात 8 बजे चंद्रोदय होगा. वहीं पलवल में रात 8 बजकर 11 मिनट पर, सोनीपत में रात 8 बजकर 2 मिनट पर, करनाल में 7 बजकर 59 मिनट पर, सिरसा में रात 8 बजकर 10 मिनट पर, भिवानी में रात 8 बजकर 8 मिनट पर चंद्रोदय होगा.

  1. चंडीगढ़ - 8 बजकर 5 मिनट पर चंद्रोदय
  2. फरीदाबाद - 8 बजकर 5 मिनट पर चंद्रोदय
  3. पंचकूला - 8 बजे चंद्रोदय
  4. गुरुग्राम - 8 बजकर 10 मिनट पर चंद्रोदय
  5. रोहतक - रात 8 बजे चंद्रोदय
  6. हिसार - रात 8 बजे चंद्रोदय
  7. पलवल - रात 8 बजकर 11 मिनट पर चंद्रोदय
  8. सोनीपत - रात 8 बजकर 2 मिनट पर चंद्रोदय
  9. करनाल - 7 बजकर 59 मिनट पर चंद्रोदय
  10. सिरसा - रात 8 बजकर 10 मिनट पर चंद्रोदय
  11. भिवानी - रात 8 बजकर 8 मिनट पर चंद्रोदय

पंजाब में कब दिखेगा चांद ? :वहीं अगर पंजाब के शहरों में अगर चंद्रोदय की बात करें तो अमृतसर में रात 8 बजकर 5 मिनट पर चंद्रोदय होगा, जबकि करतारपुर में रात 8 बजकर 2 मिनट पर चंद्रोदय होगा, वहीं गुरदासपुर में रात 8 बजकर 1 मिनट पर चंद्रोदय होगा. इसके अलावा जालंधर में रात 8 बजकर 4 मिनट पर चंद्रोदय होगा. वहीं पटियाला में रात 7 बजकर 57 मिनट पर चंद्रोदय होगा. इसके अलावा लुधियाना में 7 बजकर 59 मिनट पर चंद्रोदय होगा.

  1. अमृतसर रात में 8 बजकर 5 मिनट पर चंद्रोदय
  2. करतारपुर रात में 8 बजकर 2 मिनट पर चंद्रोदय
  3. गुरदासपुर रात में 8 बजकर 1 मिनट पर चंद्रोदय
  4. जलंधर रात में 8 बजकर 4 मिनट पर चंद्रोदय
  5. पटियाला रात में 7 बजकर 57 मिनट पर चंद्रोदय
  6. लुधियाना रात में 7 बजकर 59 मिनट पर चंद्रोदय

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें :करवा चौथ आज: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, कितने बजे दिखेगा चांद?

ये भी पढ़ें :पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत, चांद को देख खोलेंगी उपवास

ये भी पढ़ें :हरियाणा में अफसरों पर फूटा मंत्री का गुस्सा, राव नरबीर बोले - भ्रष्टाचार कर पैसा खाया तो जाना होगा जेल, दिवाली तक का अल्टीमेटम

ABOUT THE AUTHOR

...view details