झारखंड

jharkhand

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 4 hours ago

ETV Bharat / state

मंईयां सम्मान यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में जुटा झामुमो, नेताओं को जनभागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश - Maiyan Samman Yatra

Maiyan Samman Yatra in Jharkhand. झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा झामुमो मंईयां सम्मान यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में जुटा है. इसे लेकर रांची में छह जिलों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई.

Maiyan Samman Yatra
झामुमो की बैठक (Etv Bharat)

रांची:झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जी-जान से अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार की मंईयां सम्मान यात्रा को भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा से भी बड़ा आयोजन बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है.

मंईयां सम्मान यात्रा में भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश

मंईयां सम्मान यात्रा वेसै तो महिला एवं बाल विकास विभाग का कार्यक्रम है, लेकिन जिस तरह से कल्पना सोरेन इस यात्रा में शामिल हो रही हैं, उससे साफ है कि झामुमो इसके बहाने लोगों को लुभाने में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहने वाला. वहीं रांची के जिन इलाकों से मंईयां सम्मान यात्रा गुजरनी है, उन जिलों में झामुमो केंद्रीय कमेटी से लेकर जिला इकाई और प्रखंड स्तर तक के पार्टी पदाधिकारियों की बैठकें हो रही हैं. पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय का संदेश साफ है कि मंईयां सम्मान यात्रा जहां-जहां जाएगी, वहां कार्यक्रम में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की जाए.

झामुमो की बैठक के बारे में जानकारी देते पार्टी महासचिव विनोद पांडेय (Etv Bharat)

रांची के सोहराय भवन में आज पूर्व मंत्री और टुंडी विधायक मथुरा महतो की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सरकार के दर्जनों ऐसे काम हैं जो मील के पत्थर हैं, उन्हें जनता को बताएं और यह भी बताएं कि भाजपा किस तरह से राज्य को नुकसान पहुंचा रही है.

कल दुमका में होगी बैठक

झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि आज सिमडेगा, खूंटी, बोकारो, चतरा, कोडरमा और धनबाद जिला झामुमो की बैठक हुई है. जबकि कल संथाल क्षेत्र के छह जिलों के प्रखंड स्तर तक के सभी पार्टी पदाधिकारियों की बैठक दुमका में होगी. इस बैठक में केंद्रीय स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक के पार्टी पदाधिकारी और संथाल क्षेत्र के छह जिलों (देवघर, साहिबगंज, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा) के विधायक और सांसद भाग लेंगे.

वहीं उन्होंने कहा कि कोल्हान और संथाल में हम सबसे मजबूत जरूर हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम अन्य जगहों पर कमजोर हैं. राज्य के सभी जिलों में समस्याएं हैं. 24 जिलों में हमारा संगठन और जनाधार मजबूत है.

गढ़वा से शुरू की गई मंईयां सम्मान यात्रा

सरकार की प्रमुख योजना मंईयां सम्मान योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई महिला एवं बाल विकास विभाग की मंईयां सम्मान यात्रा गढ़वा से शुरू हो चुकी है, फिलहाल यह यात्रा कोल्हान में है. कोल्हान के बाद यात्रा दक्षिणी छोटानागपुर, उत्तरी छोटानागपुर होते हुए संथाल के जिलों में प्रवेश करेगी, झामुमो का उद्देश्य यात्रा से पहले पार्टी पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करना है, ताकि हर जिले में यात्रा ऐतिहासिक बन सके.

यह भी पढ़ें:

चंपाई के गढ़ में कल्पना से मिलने उमड़ा जनसैलाब, कल्पना ने लोगों से पूछा- हेमंत दादा को जिताएंगे न - Mainiya Samman Yatra

मंईयां सम्मान यात्रा से गायब सहयोगी दलों की तस्वीर, श्रेय की होड़ या कुछ और! - Maiya Samman Yatra

कल्पना सोरेन, मंत्री दीपिका पांडे और बेबी देवी ने ग्रामीण के घर में की जितिया पूजा, देखें वीडियो - Kalpana Soren performed Jitiya Puja

ABOUT THE AUTHOR

...view details