दिल्ली

delhi

व‍िधानसभा चुनाव से ठीक पहले इन DANICS, DANIPS अफसरों को बुलाया द‍िल्‍ली, गृह मंत्रालय ने जारी क‍िए आदेश, देखें तबादलों की ल‍िस्‍ट - DANICS DANIPS Officers Transferred

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Sep 9, 2024, 9:12 PM IST

DANICS DANIPS Officers Transferred: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को 25 DANICS व DANIPS अधिकारियों के ट्रांसफर/पोस्‍ट‍िंग के आदेश जारी किए हैं.

DANICS, DANIPS अफसरों का तबादला
DANICS, DANIPS अफसरों का तबादला (Etv Bharat)

नई द‍िल्‍ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर हाल ही में 98 एडहॉक DANICS अधिकारियों को DANICS कैडर में इंडक्ट करने के आदेश जारी किए थे. मंत्रालय ने सोमवार को भी 25 दानिक्‍स और दान‍िप्‍स अधिकारियों के ट्रांसफर/पोस्‍ट‍िंग के ऑर्डर जारी किए हैं. इनमें से कुछ अधिकारियों को दिल्ली बुलाया गया है जबकि कुछ को दिल्ली से बाहर यूटी में ट्रांसफर किया गया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली प्रशासन में यह बड़ा फेरबदल माना जा रहा है.

DANICS, DANIPS अफसरों के तबादलों की सूची (Etv bharat)

गृह मंत्रालय के डिप्‍टी सेक्रेटरी/कंसलटेंट क्षितिज कुमार की ओर से जारी किए गए आदेशों के मुताबिक 25 अधिकारियों में 18 DANICS कैडर अधिकारी (दिल्ली, अंडमान निकोबार दीव समूह, लक्षद्वीप, दादर और नगर हवेली, दमन एवं दीव सिविल सर्विस) हैं. वहीं, जिन दानिप्‍स अधिकारियों की ट्रांसफर/पोस्टिंग की गई है, उनमें उनकी संख्या सात है.

ये भी पढ़ें: MCD के एडिशनल कमिश्नर्स को म‍िली अहम जिम्मेदारियां, जानिए किस अधिकारी को मिला कौन सा ZONE

DANIPS अधिकारियों (दिल्ली, अंडमान निकोबार दीव समूह, लक्षद्वीप, दादर और नगर हवेली, दमन एवं दीव पुलिस सर्विस) का भी ट्रांसफर किया गया है. इनमें खासतौर पर विशेष धतरवाल, मनस्वी वशिष्ठ, लक्ष्य पांडे और रोहित गुप्ता को अंडमान एवं निकोबार दीव समूह से दिल्ली और चंडीगढ़ भेजा गया है. वहीं, आरके सिंह को लक्षद्वीप से अंडमान एवं निकोबार, पलक गोयल को चंडीगढ़ से अंडमान एवं निकोबार दीव समूह के अलावा जितेंद्र पटेल को दिल्ली से लक्षद्वीप ट्रांसफर किया गया है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के एडिशनल मुख्य सचिव मनीष गुप्ता का ट्रांसफर, अरुणाचल प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी बने

बात अगर DANICS अधिकारियों की करें तो इनमें हिमांशु यादव और हर्षित सैनी को लक्षद्वीप से दिल्ली ट्रांसफर किया गया है. इसके अलावा आदित्य कुमार झा, आनंद वर्धन मिश्रा, दीपक पुंडीर, अभिषेक भुक्कल, आदित्य कुमार अस्थाना, सिंह पीयूष विजयकरण, नितिन शाक्य, शिव सिंह मीणा, अनुज कुमार भारती को अंडमान एवं निकोबार से दिल्ली बुलाया गया है.

वहीं, विनोद कुमार यादव, एम भरानी, आदित्य सगोत्रा, राकेश दास को लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार दीव समूह ट्रांसफर किया गया है. इसके अलावा विकास कुमार, आरती अग्रवाल और जगताप कल्याणी राजेंद्र को ट्रेनिंग कंपलीशन के बाद अंडमान एवं निकोबार दीव समूह और दादर नगर हवेली एवं दमन एवं दीव ट्रांसफर किया गया है.

ये भी पढ़ें: चुनाव से पहले दिल्ली के 98 एहडॉक दान‍िक्‍स अधिकारियों को मिला प्रमोशन, देखें पूरी ल‍िस्‍ट


ABOUT THE AUTHOR

...view details