झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पहुंचे देवघर, कार्यकर्ताओं से की पार्टी को मजबूत करने की अपील - Keshav Mahato Kamlesh - KESHAV MAHATO KAMLESH

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश देवघर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. जिन सीटों पर कांग्रेस कमजोर है, उन पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से ज्यादा मेहनत की अपील की.

KESHAV MAHATO KAMLESH
केशव महतो कमलेश (ईटीवी भारत)

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Sep 13, 2024, 6:59 PM IST

देवघर: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शुक्रवार को देवघर पहुंचे. जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. अपने संबोधन में केशव महतो कमलेश ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश देवघर पहुंचे (ईटीवी भारत)

उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग के बिना उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे निभाना मुश्किल है. इसलिए वे देवघर जिले के सभी कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग चाहते हैं. ताकि कांग्रेस देवघर जिले में अपनी खोई पृष्ठभूमि को वापस पा सके.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले देवघर जिले के सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस मजबूत हुआ करती थी लेकिन आज उन सीटों पर कांग्रेस कमजोर है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में कांग्रेस देवघर, सारठ, मधुपुर और जरमुंडी विधानसभा में से सिर्फ एक विधानसभा पर मजबूत है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि अगर वे मेहनत करते रहेंगे तो आने वाले समय में कांग्रेस सभी सीटों पर मजबूत हो सकेगी.

देवघर जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जिला स्तर के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. बता दें कि कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद केशव महतो कमलेश सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details