दिल्ली

delhi

टी20 वर्ल्ड कप 2007 से लेकर 2022 तक के ये सभी बड़े रिकॉर्ड्स आपको जरूर जानने चाहिए - T20 World Cup 2024

By ETV Bharat Hindi Team

Published : May 30, 2024, 9:46 PM IST

Updated : May 30, 2024, 10:12 PM IST

T20 World Cup Records: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 2 जून से होने वाली है. उससे पहले हम आपके लिए टी20 विश्व कप के अब तक के इतिहास में बने रिकॉर्ड्स लेकर आए हैं. पढ़िए पूरी खबर...

T20 World Cup 2024
क्रिस गेल टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ (ANI PHOTOS)

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप के 9वें संस्करण की तैयारियां जोरों पर हैं. ऐसे में क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए फैंस की उत्सुकता भी चरम पर है. टूर्नामेंट की शुरुआत 2 जून (रविवार) से टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में सह-मेजबान यूएसए और उनके पड़ोसी देश कनाडा के बीच एक रोमांचक मुकाबले से होगी. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से पहले हम उन शानदार उपलब्धियों के बारे में आपको बताने वाले हैं, जो खिलाड़ियों और टीमों द्वारा स्थापित की गईं हैं. इस आर्टिकल में हम आपको अधिक ट्रॉफी जीतने वाली टीम, कप्तान के रूप में सबसे अधिक जीत हासिल करने वाले कप्तान, सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी, सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी और बेहतरीन फील्डिंग प्रदर्शन के बारे में बताने वाले हैं.

टीम रिकॉर्ड

  • सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम

इंग्लैंड (2) - 2010 और 2022

वेस्टइंडीज (2) - 2012 और 2016

  • सबसे ज़्यादा मैच जीतने वाली टीम

श्रीलंका - 31 (51 मैच)

पाकिस्तान - 28 (47 मैच)

भारत - 27 (44 मैच)

  • सबसे ज़्यादा जीत प्रतिशत वाली टीम

भारत - 63.95 %

ऑस्ट्रेलिया - 62.5 %

श्रीलंका - 61.76 %

  • सबसे ज्यादा टोटल बनाने वाली टीम

श्रीलंका - 260/6 बनाम केन्या (2007)

इंग्लैंड - 230/8 बनाम दक्षिण अफ्रीका (2016)

दक्षिण अफ्रीका - 229/4 बनाम इंग्लैंड (2016)

  • सबसे कम टोटल बनाने वाली टीम

नीदरलैंड - 39 बनाम श्रीलंका (2014)

नीदरलैंड - 44 बनाम श्रीलंका (2021)

वेस्टइंडीज - 55 बनाम इंग्लैंड (2021)

  • सबसे बड़ी जीत (रनों के मामले में) हासिल करने वाली टीम

श्रीलंका - 172 रन बनाम केन्या (2007)

दक्षिण अफ्रीका - 130 रन बनाम स्कॉटलैंड (2009)

अफगानिस्तान - 130 रन बनाम स्कॉटलैंड (2021)

  • सबसे बड़ी जीत (विकेटों के मामले में)हासिल करने वाली टीम

दक्षिण अफ्रीका - 10 विकेट बनाम पाकिस्तान (11.3 ओवर में 130 रन का पीछा किया)

ऑस्ट्रेलिया - 10 विकेट बनाम श्रीलंका (10.2 ओवर में 102 रन का पीछा किया)

केन्या - 10 विकेट बनाम स्कॉटलैंड (12.3 ओवर में 110 रन का पीछा किया)

खिलाड़ियों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां

  • सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

रोहित शर्मा - 39

शाकिब अल हसन - 36

तिलकरत्ने दिलशान - 35

  • सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली - 1141 (25 पारी)

महेला जयवर्धने -1016 (31 पारी)

क्रिस गेल - 965 (31 पारी)

  • सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी

महेला जयवर्धने - 111

विराट कोहली - 103

तिलकरत्ने दिलशान - 101

  • सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

क्रिस गेल - 63

रोहित शर्मा - 35

जोस बटलर - 33

  • सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी

शाहिद अफ़रीदी - 5

तिलकरत्ने दिलशान - 5

जॉर्ज डॉकरेल - 4

  • सबसे ज्यादा अर्द्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली - 14

क्रिस गेल - 9

रोहित शर्मा - 9

  • सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

क्रिस गेल - 2

विराट कोहली - 2014 में 319

तिलकरत्ने दिलशान - 2009 में 317

बाबर आज़म - 2021 में 303

  • सबसे बड़ी साझेदारी

एलेक्स हेल्स-जोस बटलर - 2022 में भारत के विरुद्ध 170*

रिले रोसो-क्विंटन डी कॉक - 2022 में बांग्लादेश के विरुद्ध 168

कुमार संगकारा-महेला जयवर्धने - 2010 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध 166

  • उच्चतम स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

ब्रेंडन मैकुलम - 58 गेंदों पर 123 रन (2012 में बांग्लादेश के विरुद्ध)

क्रिस गेल - 57 गेंदों पर 117 रन (2007 में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध)

एलेक्स हेल्स - 64 गेंदों पर 116* रन (2014 में श्रीलंका के विरुद्ध)

  • उच्चतम औसत वाले खिलाड़ी

विराट कोहली - 81.50

सूर्यकुमार यादव - 56.20

माइकल हसी - 54.62

  • उच्चतम स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ी

सूर्यकुमार यादव - 181.29

डैरेन सैमी - 164.12

शाहिद अफरीदी - 154.23

  • सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

शाकिब अल हसन - 47 (35 पारी)

शाहिद अफरीदी - 39 (34 पारी)

लसिथ मलिंगा - 38 (31 पारी)

  • सर्वश्रेष्ठ इकॉनमी रेट वाले गेंदबाज

सुनील नरेन - 5.17

सैमुअल बद्री - 5.52

वानिंदु हसरंगा - 5.81

  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

अजंता मेंडिस - 4 ओवर | 6 विकेट | 8 रन बनाम जिम्बाब्वे, 2012

रंगना हेराथ - 3.3 ओवर | 5 विकेट | 3 रन बनाम न्यूजीलैंड, 2014

उमर गुल - 3 ओवर | 5 विकेट | 2009 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 6 रन

  • एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट

वानिंदु हसरंगा - 2021 में 16

अजंता मेंडिस - 2012 में 15

वानिंदु हसरंगा - 2022 में 15

फील्डिंग रिकॉर्ड

  • सबसे अधिक आउट (विकेटकीपर)

महेंद्र सिंह धोनी - 32

कामरान अकमल - 30

दिनेश रामदीन - 27

सबसे अधिक कैच

एब डिविलियर्स - 23

डेविड वार्नर - 21

मार्टिन गुप्टिल - 19

सबसे अधिक रन आउट

ड्वेन ब्रावो - 6

ब्रेंडन मैकुलम - 4

उमर गुल - 3

  • कप्तानी रिकॉर्ड

कप्तान के रूप में सबसे अधिक जीत - महेंद्र सिंह धोनी (21)

सबसे सफल कप्तान - डेरेन सैमी (कप्तान के रूप में 2 खिताब जीत)

ये खबर भी पढ़ें : क्या आपको पता हैं टी20 विश्व कप 2024 से जुड़ी ये अहम बातें, नहीं तो तुरंत जानें
Last Updated : May 30, 2024, 10:12 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details