दिल्ली

delhi

मराठा आरक्षण विवाद : आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल की तबीयत बिगड़ी - MANOJ JARANGE

By ETV Bharat Hindi Team

Published : 5 hours ago

Manoj Jarange, मराठा आरक्षण को लेकर भूख हड़ताल कर रहे मनोज जरांगे की तबीयत खराब हो गई. जरांगे ने मंत्री के द्वारा फोन पर आश्वासन दिए जाने के बाद इलाज करवाया. वहीं आंदोलनकारियों ने बीड बंद बुलाया है.

Protester Manoj Jarange Patil's health deteriorated
आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल की तबीयत बिगड़ी (ETV Bharat)

जालना (महाराष्ट्र) : मराठा आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जरांगे की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई. हालांकि मनोज जरांगे ने इलाज कराने से मना कर दिया, जिससे तनावपूर्ण माहौल बन गया था. वहीं मंत्री शंभुराजे देसाई के द्वारा फोन पर आश्वासन दिए जाने के बाद जरांगे ने आधी रात को इलाज कराने के लिए हामी भरी. इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने मनोज जरांगे को ग्लोकोज चढ़ाया गया. बता दें कि मनोज जरांगे की भूख हड़ताल का आज पांचवां दिन है.

मनोज जरांगे की तबीयत बिगड़ने के कारण मराठा आंदोलनकारी भी अंतरवाली सरती गांव में जमा हो गए हैं. वहीं जरांगे पाटिल की भूख हड़ताल के समर्थन में मराठा समुदाय के लोगों ने आज बीड बंद बुलाया है. मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे को छठी बार भूख हड़ताल करनी पड़ रही है.वहीं पुलिस प्रशासन ने करीब 500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है. इसको लेकर मराठा आंदोलनकारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि बीड़ बंद शांतिपूर्ण है, अगर सरकार इस पर ध्यान नहीं देती है तो महाराष्ट्र में इसके और भी गंभीर परिणाम होंगे. गौरतलब है कि इससे पहले भी जरांगे मराठा आरक्षण को लेकर अनशन कर चुके हैं. इस पर उन्होंने पूरे महाराष्ट्र से जन समर्थन मिला था.

ये भी पढ़ें - शरद पवार के घर के बाहर मराठा समुदाय का विरोध प्रदर्शन देवेंद्र फडणवीस की साजिश : जरांगे

ABOUT THE AUTHOR

...view details