ETV Bharat / state

भारतीय सेना बनाने जा रही नया रिकॉर्ड, 22 हजार फीट की ऊंचाई पर योगाभ्यास करेंगे जवान

author img

By

Published : May 22, 2019, 8:57 AM IST

Updated : May 22, 2019, 2:16 PM IST

केदार डोम चोटी के सफल आरोहण के बाद यह दल 22,411 फीट की ऊंचाई पर योगा अभ्यास करेंगे. यहां एक विश्व रिकॉर्ड कायम करने की कोशिश की जाएगी.

indian army

उत्तरकाशी: आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं. इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय सेना की 'द मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट' कुछ नया करने जा रही है. भारतीय सेना के जवान इस बार गंगोत्री घाटी में 6,831 मीटर ऊंची केदार डोम चोटी पर योगाभ्यास कर रिकार्ड बनाएंगे. इसके लिए मंगलवार को 24 जवानों को एक दल केदार डोम हिमशिखर के लिए रवाना हुआ.

पढ़ें- काम में लापरवाही करने पर SDM ने रोका अधिशासी अधिकारी का वेतन

भारतीय सेना का 24 सदस्यीय दल पहली बार 22,411 फीट की ऊंचाई पर योगा करेगा. इसके जरिए भारतीय सेना विश्व को एक संदेश देगी कि योग कहीं और किसी भी परिस्थितियों में किया जा सकता है. इसके अलावा जब यह दल चोटी आरोहण के बाद वापस लौटेगा, तो गंगोत्री ग्लेशियर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत कचरा एकत्रित कर उसे नष्ट करेगा. इस मौके पर उत्तरकाशी डीएम डॉ. आशीष चौहान और डीएफओ संदीप कुमार ने भारतीय सेना के पर्वतारोही दल को शुभकामनाएं दी.

केदार डोम हिमशिखर पर योगा करेंगी भारतीय सेना,

मंगलवार को उत्तरकाशी डीएम डॉ. आशीष चौहान और डीएफओ उत्तरकाशी वन प्रभाग ने भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट के 24 जवानों को गंगोत्री घाटी की 22,411 फीट ऊंची केदार डोम चोटी के आरोहण के लिए हरी झंडी दिखाई. रेजिमेंट के मेजर विकास शुक्ला ने बताया कि केदार डोम चोटी के सफल आरोहण के बाद यह दल 22,411 फीट की ऊंचाई पर योगा अभ्यास करेगा. यहां एक विश्व रिकॉर्ड कायम करने की कोशिश की जाएगी और बताया जाएगा कि इतनी ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी में भी योग शरीर को फिट रखता है. साथ ही यह अपने आप मे एक अनोखा प्रयास होगा.

पढ़ें- सड़क निर्माण की आड़ में कर रहे थे अवैध खनन, मोबाइल क्रशर सीज, लगा 22.30 लाख का जुर्माना

डीएम आशीष चौहान ने कहा कि केदार डोम चोटी पर योगाभ्यास अनोखी पहल है. साथ ही सेना के जवान पर्यावरण के लिए जो कार्य हिमालयी क्षेत्रो में करेंगे. उसमें जिला प्रशासन सहयोग करेगा.

Intro:हेडलाइन- 22,411 फीट की ऊंचाई पर योग करेंगे भारतीय सेना के जवान। नोट- खबर के विसुअल और बाईट मेल से भेजे गए हैं। उत्तरकाशी। भारतीय थल सेना की द मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट के 24 जवान गंगोत्री घाटी के 6,831 मीटर ऊंची केदारडोम चोटी के आरोहण के लिए उत्तरकाशी से रवाना हुई। भारतीय आर्मी का यह 24 सदस्यीय दल पहली बार 22,411 फीट की ऊंचाई पर योगा करेगा। जिससे की सेना के जवान योग को लेकर विश्व को एक सन्देश देंगे कि योग कहीं पर भी हो सकता है। साथ ही जब यह दल छोटी आरोहण के बाद वापस लौटेगा। तो गंगोत्री ग्लेशियर में स्वच्छ अभियान के तहत कचरा एकत्रित कर उसे नष्ट करेंगे। इस मौके पर उत्तरकाशी डीएम डॉ आशीष चौहान और डीएफओ संदीप कुमार ने भारतीय सेना के पर्वतारोही दल को शुभकामनाएं दी।

Body:वीओ- 1, मंगलवार को उत्तरकाशी डीएम डॉ आशीष चौहान और डीएफओ उत्तरकाशी वन प्रभाग ने भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट के 24 जवानों को गंगोत्री घाटी की 22,411 फीट ऊंची केदारडोम चोटी के आरोहण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेजिमेंट के मेजर विकास शुक्ला ने बताया कि केदारडोम चोटी के सफल आरोहण के बाद यह 24 जवान 22,411 फीट की ऊंचाई पर योगा अभ्यास करेंगे। जिससे कि एक विश्व रिकॉर्ड कायम करने की कोशिश की जाएगी,कि इतनी ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी में भी योग शरीर को फिट रखता है। साथ ही यह अपने आप मे एक अनोखा प्रयास होगा।

Conclusion:वीओ-2, मेजर विकास शुक्ला ने बताया कि जब सेना के 24 जवान केदारडोम चोटी पर सफल आरोहण और योगा अभ्यास कर लौटेंगे। तो वापसी में गंगोत्री ग्लेशियर के हिमालयी क्षेत्र में पर्वतारोहण के दौरान जो कूड़ा कचरा होता है। सेना के जवान उसे एकत्रित करेंगे। साथ ही उस कूड़े को नष्ट किया जाएगा। जिससे कि पर्यावरण स्वछता का संदेश भी देश विदेश को लोगों को दिया जा सके। डीएम डॉ आशीष चौहान ने कहा कि केदारडोम चोटी पर योगाभ्यास अनोखी पहल है। साथ ही सेना के जवान पर्यावरण के लिए जो कार्य हिमालयी क्षेत्रो में करेंगे। उसमें जिला प्रशासन सहयोग करेगा। बाईट- डॉ आशीष चौहान,डीएम उत्तरकाशी। बाईट- मेजर विकास शुक्ला।
Last Updated : May 22, 2019, 2:16 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.