ETV Bharat / state

कांग्रेस ने मेयर और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

author img

By

Published : Jul 4, 2020, 5:08 PM IST

Updated : Jul 4, 2020, 7:05 PM IST

नगर निगम द्वारा 2% दाखिल खारिज शुल्क बढ़ाने के विरोध में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मेयर और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

कांग्रेस का नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

काशीपुर: नगर निगम द्वारा 2% दाखिल खारिज शुल्क बढ़ा दिया गया है. जिसके विरोध में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेसियों ने नगर निगम मेयर ऊषा चौधरी और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

बता दें कि कार्यकर्ताओं ने नगर निगम द्वारा दाखिल खारिज शुल्क 2% बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की. इस दौरान कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी भूल गए. नगर निगम परिसर में कार्यकर्ताओं ने मेयर ऊषा चौधरी और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से बोर्ड बैठक कर दाखिल खारिज शुल्क को तत्काल समाप्त किए जाने की मांग की.

पढ़ें- आज लेते हैं प्लास्टिक बैग के उपयोग को कम करने का संकल्प

वहीं, इस मौके पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि पूरे प्रदेश में कहीं भी यह शुल्क नहीं लिया जा रहा है. इसलिए महानगर कांग्रेस मेयर से इस शुल्क को खत्म करने की मांग करता है.

Last Updated : Jul 4, 2020, 7:05 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.