ETV Bharat / state

कांग्रेस ने राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी से मनाने का लिया निर्णय, जाने क्या है वजह - सूर्यकांत धस्माना कांग्रेस समाचार

भारत चीन विवाद में भारतीय सैनिकों की शहादत और कोरोना के कहर को देखते हुए कांग्रेस ने राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी से मनाने का निर्णय लिया है. इस दिन कांग्रेस के प्रदेश ध्यक्ष प्रीतम सिंह रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे.

uttarakhand congress news
कांग्रेस सादगी से मनाएगी राहुल गांधी का जन्मदिन.
author img

By

Published : Jun 17, 2020, 8:44 PM IST

देहरादून: भारत चीन सीमा पर उपजे तनाव के बीच भारतीय सैनिकों की शहादत व वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इस वर्ष कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन बेहद सादगी से मनाया जाएगा. कांग्रेस पार्टी ने यह भी निर्णय लिया है कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर किसी प्रकार की केक कटिंग सेरेमनी या मिष्ठान वितरण नहीं किया जाएगा.

इस बात की जानकारी देते हुए उत्तरखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि 19 जून को राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से सुबह साढ़े दस बजे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे, उसके बाद साढ़े बारह बजे आम वाला रायपुर रोड पर दिव्यांगों को और डेढ़ बजे किददुवाला में जरूरतमंद लोगों राशन वितरण करेंगे.

यह भी पढ़ें-प्रशासन और सब्जी विक्रेताओं के बीच नहीं थम रहा विवाद, ऑड-ईवन फॉर्मूला पर मंडी खोलने पर निर्णय

धस्माना ने बताया कि दोपहर कैंट विधानसभा क्षेत्र के कालिंदी एनक्लेव में और चार बजे मसूरी विधानसभा क्षेत्र में प्रीतम सिंह राशन किट वितरित करेंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.