ETV Bharat / state

अल्मोड़ा में कांग्रेसियों ने फूंका कांग्रेस का ही पुतला, जानिए क्यों

author img

By

Published : Mar 6, 2020, 10:23 PM IST

अल्मोड़ा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रोतैला के नेतृत्व में प्रदेश सेवा दल के मुख्य संघटक राजेश रस्तोगी का पुतला फूंका. साथ ही कांग्रेस से निष्कासित हरीश बनौला को सेवादल अल्मोड़ा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने का विरोध किया.

almora news
कांग्रेस

अल्मोड़ाः कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने ही प्रदेश पदाधिकारी राजेश रस्तोगी का पुतला फूंककर विरोध जताया है. कांग्रेसियों ने विरोध पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित हरीश बनौला का किया. दरअसल, राजेश रस्तोगी ने हरीश बनौला को अल्मोड़ा जिला सेवा दल का जिलाध्यक्ष बनाया है. जिसे लेकर स्थानीय कांग्रेसियों में रोष है. जबकि, हरीश बनौला पंचायत चुनाव में बगावत के मामले में कांग्रेस से निष्कासित चल रहे हैं. वहीं, हरीश बनौला को जल्द पद से नहीं हटाने पर कांग्रेसियों ने अपने पद से सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है.

कांग्रेंस का पुतला दहन.

शुक्रवार को अल्मोड़ा कांग्रेस ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रोतैला के नेतृत्व में प्रदेश सेवा दल के मुख्य संघटक राजेश रस्तोगी का चौघानपाटा में पुतला फूंका. साथ ही कांग्रेस से निष्कासित हरीश बनौला को सेवादल अल्मोड़ा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने का विरोध किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का खुला विरोध करने के बाद सभी कांग्रेसजनों की मांग पर पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था. उस व्यक्ति को सेवादल का अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष किसके कहने पर और क्यों बना दिया गया?

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस ने धनौल्टी विधायक पर साधा निशाना, विकास कार्यों की अनदेखी करने का आरोप

साथ ही कहा कि सेवादल प्रदेश मुख्य संघटक राजेश रस्तोगी ने यह कृत्य कर अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष और समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अपमान किया है. जिसके लिए वे समस्त कांग्रेसजनों से मांफी मांगे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से मांग की कि तत्काल इस नियुक्ति को अवैध घोषित कर राजेश रस्तोगी से स्पष्टीकरण मांगा जाए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.