ETV Bharat / state

मथुरा: सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया शख्स, मौत - road accident in mathura

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

सड़क दुर्घटना में एक की मौत.
सड़क दुर्घटना में एक की मौत.
author img

By

Published : Jun 25, 2020, 6:32 PM IST

मथुरा: फरह थाना क्षेत्र के अंतर्गत महुअन टोल प्लाजा के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई. दरअसल, भगवान सिंह अपनी ड्यूटी खत्म कर ढाबे पर खाना खाने के लिए सड़क को पार कर रहे थे. इसी दौरान किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने भगवान सिंह को टक्कर मार दी. घटनास्थल पर ही भगवान सिंह की मौत हो गई. घटना की जानकारी पुलिस द्वारा परिजनों को दी गई.

दरअसल, रिफाइनरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बरारी के रहने वाले 45 वर्षीय भगवान सिंह एक निजी फैक्ट्री में कर्मचारी थे, वे रोज की तरह अपना काम खत्म करने के बाद अपने घर वापस आने से पहले ढाबे पर खाना खाने के लिए सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने भगवान सिंह को रौंद दिया, जिसके चलते उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. काफी देर तक जब भगवान सिंह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका. जिसके बाद जब पुलिस द्वारा परिजनों को भगवान सिंह की मृत्यु की सूचना दी गई.

वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि भगवान सिंह का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, उन्हें पहचान पाना मुश्किल था, लेकिन उनके हाथ पर लिखे भगवान सिंह यादव से उनकी पहचान हो पाई, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर वाहन की तलाश में जुट गई.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.