ETV Bharat / state

लखनऊ: सीएम योगी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को ट्वीट कर दी बधाई

ओबीसी नेता स्वतंत्र देव सिंह को मंगलवार को केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे की जगह भाजपा का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया. जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है.

author img

By

Published : Jul 17, 2019, 4:36 AM IST

swatantra dev singh

लखनऊ: परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. जिसके बादी प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है.

मंगलवार को योगी आदित्यनाथ सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पार्टी की उत्तर प्रदेश राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस बात पर मुहर लगाते हुए बीजेपी की तरफ से यह घोषणा की. महेंद्र नाथ पांडे स्वतंत्र देव सिंह से पहले उत्तर प्रदेश में भाजपा के अध्यक्ष थे.

Intro:मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर स्वतंत्र देव सिंह को हार्दिक बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा स्वतंत्र देव सिंह को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है।Body:आज यहां जारी एक बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्र देव सिंह पार्टी के एक समर्पित नेता हैं।उन्होंने छात्र जीवन से ही राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित होकर जन सेवा प्रारम्भ की। सिंह ने संगठन तथा सरकार के दायित्वों का हमेशा कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में सिंह ने प्रशंसनीय कार्य किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर स्वतंत्र देव सिंह की नियुक्ति से बुन्देलखण्ड क्षेत्र के गौरव में और वृद्धि हुई है।Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.