ETV Bharat / state

भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

यूपी के कई जिलों में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. 25 मई को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने के साथ तेज रफ्तार से हवाएं चलीं.

author img

By

Published : May 26, 2023, 10:04 AM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था. भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था, वहीं 23 मई से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने प्रदेशवासियों को राहत पहुंचाई है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से 25 मई को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने के साथ ही आसमानों में बादल छाए रहे. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलीं. कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश भी हुई, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई. ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में 29 मई तक गरज चमक के साथ बारिश होने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है.

तेज हवाओं से मिली राहत
तेज हवाओं से मिली राहत

प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊ : राजधानी में गुरुवार को सुबह के समय तेज बारिश हुई. इसके बाद दिन में आसमान साफ रहा. तेज धूप निकली. बारिश होने व हवा चलने से अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले 5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

भीषण गर्मी से लोगों को राहत
भीषण गर्मी से लोगों को राहत

कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

वाराणसी : जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रयागराज : जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

आगरा : जिले में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 'पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज गरज चमक के साथ बारिश तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी. अभी मौसम आगामी दो दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही मौसम पुनः सामान्य होगा और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी.'

यह भी पढ़ें : सपा प्रत्याशी की याचिका पर बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना को नोटिस

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.