ETV Bharat / state

...जानें कैसा है UP भाजपा के नए अध्यक्ष का सियासी सफर

author img

By

Published : Jul 16, 2019, 6:57 PM IST

योगी सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को यूपी भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है. स्वतंत्र देव सिंह बुंदेलखंड के उरई के रहने वाले हैं. स्वतंत्र देव सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1986 में आरएसएस के प्रचारक के रूप में की थी.

स्वतंत्र देव सिंह, यूपी भाजपा अध्यक्ष.

लखनऊ: योगी सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने यूपी भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया है. स्वतंत्र देव सिंह यूपी भाजपा के 15वें अध्यक्ष होंगे. बुंदेलखंड के उरई के रहने वाले स्वतंत्र देव सिंह अपने छात्र जीवन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और फिर उनका शुरू हुआ यह सफर युवा मोर्चा होते हुए भाजपा तक आया.

स्वतंत्र देव सिंह भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे. स्वतंत्र देव सिंह बीजेपी यूपी संगठन में भी महामंत्री सहित कई दायित्वों पर रहे. इसके अलावा वह प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे हैं. बीजेपी नेतृत्व में उन्हें विधान परिषद सदस्य बनाया था. इसके अलावा उन्हें मध्य प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों का प्रभारी बनाया गया. 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के बाद योगी सरकार में परिवहन जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी भी स्वतंत्र देव सिंह को दी गई.

जानें कैसा रहा स्वतंत्र देव सिंह का सियासी सफर

1 1986 आरएसएस के प्रचारक बने
2 1988-89 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री बने
3 1991 भाजपा कानपुर के युवा शाखा के मोर्चा प्रभारी बने
4 1994 बुन्देलखण्ड के युवा मोर्चा के प्रभारी बने
5 1996 युवा मोर्चा के महामंत्री बने
6 1998 दोबारा भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री नामित हुए
7 2001 भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए
8 2004 विधान परिषद के सदस्य बने
9 2004 प्रदेश महामंत्री बने
10 2004 से 2014 तक दो बार प्रदेश महामंत्री बने
11 2010 प्रदेश उपाध्यक्ष बने
12 2012 से अभी तक महामंत्री बने हुए हैं
13 2017 योगी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
14 16 जुलाई 2019 यूपी भाजपा के 15वें प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

Intro:Body:

[7/16, 5:36 PM] +91 94530 99555: -स्वतंत्रदेव सिंह का सियासी सफर

1986- आरएसएस प्रचारक बने.

1988-89-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री.

1991- भाजपा कानपुर के युवा शाखा के मोर्चा प्रभारी.

1994- बुन्देलखण्ड के युवा मोर्चा के प्रभारी.

1996-युवा मोर्चा का महामन्त्री.

1998- फिर से भाजपा युवा मोर्चा का महामंत्री.

2001- भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष.

2004- विधान परिषद के सदस्य.

2004 प्रदेश महामंत्री बने.

2004 से 2014 तक दो बार प्रदेश महामंत्री.

2010- प्रदेश उपाध्यक्ष बने.

2012- से अभी तक महामंत्री बने हुए.

2012-2017 - महामंत्री, 2017 से राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.