लखनऊ: राजधानी और आसपास के जिलों में पारा गिरेगा, जिसके कारण ठंड बढ़ेगी. ठंड का असर प्रदेश में देखने को मिलेगा. शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
राजधानी लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार, ठंड बढ़ने की उम्मीद की जा रही है. शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
वहीं बाकी जिलों की बात करें तो शुक्रवार को मेरठ का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 12 डिग्री, आगरा का 9 डिग्री और प्रयागराज का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. दूसरी ओर बात करें, जिलों के अधिकतम तापमान की तो मेरठ का 18 डिग्री, कानपुर का 19 डिग्री, आगरा का 16 डिग्री और प्रयागराज का 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
शहर | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
आगरा | 9.0 | 16.0 |
अलीगढ़ | 8.0 | 16.0 |
प्रयागराज | 10.0 | 19.0 |
बांदा | 9.0 | 21.0 |
गोरखपुर | 11.0 | 18.0 |
झांसी | 11.0 | 17.0 |
कानपुर | 12.0 | 19.0 |
लखनऊ | 12.0 | 18.0 |
मेरठ | 8.0 | 18.0 |
वाराणसी | 13.0 | 18.0 |