ETV Bharat / state

UP Weather Update : फरवरी माह में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, झांसी का तापमान सबसे ज्यादा

author img

By

Published : Feb 22, 2023, 9:43 AM IST

राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि (UP Weather Update) लगातार जारी है. सबसे ज्यादा तापमान झांसी का रिकाॅर्ड किया गया है.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में इन दिनों अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि लगातार जारी है. आलम यह है कि मंगलवार को झांसी में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस बार पिछले 17 वर्षों में रिकॉर्ड किए गए फरवरी माह में अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले वर्ष 2006 में झांसी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि जारी है, जिससे फरवरी माह में ही मार्च-अप्रैल की गर्मी का एहसास शुरू हो गया है.

फरवरी माह में अचानक शुरू हुई गर्मी से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच आई हैं. भीषण गर्मी के कारण गेहूं की फसलों को नुकसान होने की संभावना है. गेहूं की फसल की अच्छी पैदावार के लिए नमी का होना आवश्यक है. नमी कम होने के कारण गेहूं की बालियों में हल्का पन आ जाता है.

प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊ : राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि जारी है. जहां सोमवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार को आसमान साफ रहेगा. सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी. अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस है.

गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

वाराणसी : जिले में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

प्रयागराज : जिले में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

आगरा : जिले में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

लखनऊ मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 'फरवरी माह में पहले भी तापमान में वृद्धि हो चुकी है. फरवरी माह का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस वर्ष 2006 में रिकॉर्ड किया गया था, फिलहाल आने वाले सात दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान ऐसा ही बना रहेगा. अधिकतम तापमान में एक से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी. मौसम शुष्क रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है.'

यह भी पढ़ें : UP Vegetables Price In UP : गर्मी बढ़ने के साथ ही सब्जियों के दाम भी बढ़ने लगे, देखें मंडी और बाजारों के ताजा रेट

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.