ETV Bharat / state

गाजियाबाद: महिला कमेटी कांग्रेस की जिलाध्यक्ष पूजा चड्ढा गिरफ्तार

author img

By

Published : Jan 28, 2020, 1:12 PM IST

पूजा चड्डा गाजियाबाद के कविनगर इलाके की रहने वाली हैं और उनके रिश्ते बड़े कांग्रेसी नेताओं से हैं. अपने सोशल मीडिया अकाउंट के स्टेटस पर प्रियंका गांधी के साथ खींची गई फोटो को अमूमन लगा कर रखती हैं.

पूजा चड्ढा गिरफ्तार
पूजा चड्ढा गिरफ्तार

गाजियाबाद: गाजियाबाद महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष पूजा चड्ढा को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल उन पर 100 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी का आरोप है. उन्होंने साल 2017 में अपनी एक पार्टनर के साथ मिलकर लोगों को रुपये दोगुने करने का लालच दिया था.

कांग्रेसी नेता पूजा चड्ढा को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

100 से ज्यादा लोगों ने उन पर विश्वास करके रुपये दे दिया, पर लोगों का रुपया दोगुना नहीं हुआ. असल धन भी वापस नहीं मिल पाया, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया.
बता दें कि पूजा चड्डा गाजियाबाद के कविनगर इलाके की रहने वाली हैं और उनके रिश्ते बड़े कांग्रेसी नेताओं से हैं.

अपने सोशल मीडिया अकाउंट के स्टेटस पर प्रियंका गांधी के साथ खींची गई फोटो को अमूमन लगा कर रखती हैं. लोगों के विश्वास का कारण भी यही था कि पूजा चड्ढा एक बड़ी पार्टी से जुड़ी हुई है. पूजा चड्ढा ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है, लेकिन कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष पर इस तरह के गंभीर आरोप के बाद पार्टी के स्थानीय नेता खामोश है.

Intro:गाजियाबाद। महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष पूजा चड्ढा को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर 100 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी का आरोप है। पूजा चड्ढा पर लंबे समय से मामला दर्ज था।

Body:कवि नगर इलाके में रहती हैं पूजा चड्ढा

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष पूजा चड्ढा गाजियाबाद के कविनगर इलाके की रहने वाली हैं। उन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने साल 2017 में अपनी एक पार्टनर के साथ मिलकर लोगों को झांसा दिया। आरोप है कि रुपए दुगने करने का लालच दिया गया। जिससे 100 से ज्यादा लोगों ने उन पर विश्वास कर लिया।इसके बाद लोगों ने अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई उनके पास जमा करा दी। लेकिन लोगों का रुपए दुगना नहीं हुआ। बल्कि लोगों को उनका असल धन भी वापस नहीं मिल पाया। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पूजा चड्ढा के बड़े कांग्रेसी नेताओं से रिश्ते

पूजा चड्डा खुद के रिश्ते बड़े कांग्रेसी नेताओं से बताती हैं। अपने स्टेटस पर वह प्रियंका गांधी के साथ खींची गई फोटो को अमूमन लगा कर रखती हैं। लोगों के विश्वास का कारण भी यही था कि पूजा चड्ढा एक बड़ी पार्टी से जुड़ी हुई है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।

Conclusion:पूजा ने बताया था आरोपों को गलत

मुकदमा दर्ज होने के बाद पूजा चड्ढा ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया था। हालांकि कोर्ट में तय हो पाएगा की आरोप कितने सही हैं, या गलत। लेकिन कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष पर इस तरह के गंभीर आरोप के बाद पार्टी के स्थानीय नेता खामोश है।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.