हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में गुरुवार को डबल हेडर मुकाबले खेले गए. कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिन के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 86 रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है.
बता दें, इस जीत के साथ ही केकेआर ने प्वॉइंट टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. केकेआर के 14 मैचों में अब 14 प्वॉइंट है और वो प्वॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: IPL में आज Double Header, इन टीमों में होगा High Voltage मुकाबला
राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद न के बराबर है. राजस्थान प्वॉइंट टेबल में 10 प्वॉइंट के साथ सातवें नंबर पर है. दिल्ली प्वॉइंट टेबल में टॉप पर है.
यह भी पढ़ें: IPL ने बना दी जोड़ी...मैच खत्म होते ही CSK के बॉलर ने ग्राउंड में Girlfriend को किया Proposed
दिल्ली के 20 प्वॉइंट है और उसे लीग चरण में एक और मुकाबला खेलना है. चेन्नई सुपर किंग्स को गुरुवार को खेले गए पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मात दी. चेन्नई 18 प्वॉइंट के साथ प्वॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है. पंजाब किंग्स जीत के बावजूद आईपीएल 14 के प्लेऑफ से बाहर हो गई है.
यह भी पढ़ें: भारत न हो तो हम सड़क पर आ जाएं : PCB बॉस
पंजाब के 14 मैचों में 12 प्वॉइंट हैं और वो पांचवे पायदान पर है. मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में जगह पाने के लिए शुक्रवार को होने वाले मैच में हैदराबाद को 171 रनों के अंतर से हराना होगा. वो इस समय प्वॉइंट टेबल में छठे पायदान पर है. सनराइजर्स हैदराबाद प्वॉइंट टेबल में आखिरी पायदान पर है.
आईपीएल 2021 लेटेस्ट प्वॉइंट टेबल
टीम | मैच खेल | जीते | हारे | टाई | नो रिजल्ट | नेट रनरेट | प्वॉइंट्स |
दिल्ली कैपिटल्स | 13 | 10 | 3 | 0 | 0 | +0.526 | 20 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 14 | 9 | 5 | 0 | 0 | +0.455 | 18 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 13 | 8 | 4 | 0 | 0 | -0.159 | 16 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 14 | 7 | 7 | 0 | 0 | +0.587 | 14 |
पंजाब किंग्स | 14 | 6 | 8 | 0 | 0 | -0.001 | 12 |
मुंबई इंडियंस | 13 | 6 | 7 | 0 | 0 | -0.048 | 12 |
राजस्थान रॉयल्स | 14 | 5 | 9 | 0 | 0 | -0.993 | 10 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 13 | 3 | 10 | 0 | 0 | -0.422 | 6 |
गुरुवार के मैच की बात करें तो कोलकाता ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 171 रन बनाया और फिर राजस्थान को 16.1 ओवर में केवल 85 रनों पर ऑलआउट कर दिया.
यह भी पढ़ें: आईसीसी ने टी-20 विश्व कप के लिए ऑफिसियल्स की घोषणा की
कोलकाता की तरफ से शिवम मावी ने अपने कैरियर की बेस्ट गेंदबाजी करते हुए 3.1 ओवर में 21 रन देकर चार विकेट चटकाए. उनके अलावा फर्ग्युसन ने तीन और शाकिब अल हसन तथा वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिया. राजस्थान की तरफ से राहुल तेवतिया ने सर्वाधिक 44 रन बनाए.