ETV Bharat / entertainment

Met Gala 2023 : कंफर्म! प्रियंका चोपड़ा Red Carpet पर फिर बिखेरेंगी जलवा, डेब्यू करने को आलिया भट्ट भी हैं तैयार

author img

By

Published : Apr 26, 2023, 2:58 PM IST

Updated : Apr 26, 2023, 3:25 PM IST

Met Gala 2023 : हाल ही में खबर आई थी कि आलिया भट्ट फैशन वर्ल्ड शो मेट गाला में अपना डेब्यू करेंगी. अब प्रियंका चोपड़ा को लेकर खबर आई है कि वह इस बार फिर मेट गाला शो में अपना जादू दिखाएंगी.

Met Gala 2023
प्रियंका चोपड़ा

मुंबई : फैशन मेट गाला 2023 के लिए एक बार फिर रेड कार्पेट बिछने के लिए तैयार हो रहा है. आगामी 1 मई को देश और दुनिया की ग्लैमरस ब्यूटी यहां अपनी खूबसूरती और अनोखे फैशन से जलवा बिखेरेती नजर आएंगी. मेट गाला 2023 में पहली बार बॉलीवुड की 'गंगूबाई' अपनी खूबसूरती जलवा दिखाती नजर आएंगी. बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा पहले ही इस समारोह में अपने अजीबोगरीब लुक से खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं और एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा मेट गाला 2023 में अपना जादू चलाने के लिए तैयार हो चुकी हैं.

कैसे हुआ खुलासा ?

बीते मंगलावर प्रियंका चोपड़ा ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि वह न्यू यॉर्क शहर के मेट्रो पोलिटन म्यूजियम में होने वाले इस समारोह का हिस्सा बनेंगी. दरअसल, अपनी अपकमिंग सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन के दौरान एक एक विदेशी एंटरटनेमेंट रिपोर्टर मार्क माल्किन से बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने इस बार पर मुहर लगा दी है कि वह मेट गाला 2023 में हिस्सा लेने वाली हैं.

प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस

वहीं, मार्क ने प्रियंका चोपड़ा से इस बात जानने के बाद एक ट्वीट जारी कर बताया है, कंफर्म, प्रियंका चोपड़ा ने मुझे बताया है कि वह सोमवार (1 मई) को होने वाले मेट गाला 2023 शो में शिरकत करेंगी, उन्होंने अपना लुक के बारे में बताया जो एक थीम पर आधारित होगा, क्योंकि उन्हें थीम बहुत पसंद हैं, यहां एक खास बात भी देखने को मिलेगी.

बता दें, इस साल आलिया भट्ट अपना मेट गाला डेब्यू करने जा रही हैं. यहां वह नेपाली-अमेरिकन फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग की डिजाइनर ड्रेस में नजर आने वाली हैं

ये भी पढे़ं : Priyanka Chopra : 'सिटाडेल' के प्रीमियर पर चमकीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक गाउन में 'देसी गर्ल' ने लूट ली महफिल

Last Updated : Apr 26, 2023, 3:25 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.