ETV Bharat / elections

यूपी बीजेपी के चाणक्य सुनील बंसल ने माना गठबंधन थी बड़ी चुनौती

गठबंधन जैसी विपरीत चुनौतियों के बावजूद भी भाजपा ने देश में प्रचंड जीत हासिल की है. इस जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ता योगी, मोदी के साथ-साथ यूपी बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल को भी दी है.

author img

By

Published : May 24, 2019, 10:07 AM IST

ईटीवी भारत ने प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल से की बातचीत.

लखनऊ: गठबंधन जैसी विपरीत चुनौतियों के बावजूद भी भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है. इस जीत का श्रेय मोदी और योगी को दिया जा रहा हो, लेकिन इसके पीछे एक और नाम भी है. जमीनी तौर पर मोदी की नीतियों को पहुंचाकर पार्टी को जीत दिलाने में यूपी बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल का भी हाथ है. एक लक्ष्य तय करने के बाद सुनील बंसल बिना किसी देरी के अगले चुनाव की तैयारियों में जुट जाते हैं.

ईटीवी भारत ने प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल से की बातचीत.
ईटीवी भारत ने यूपी बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल से की बातचीत-
  • इस दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया. उन्होंने इस जीत का नायक नरेंद्र मोदी को बताया.
  • हमारी केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार, दोनों ने जनता की समस्याओं का हल निकालने का प्रयास किया है.
  • जनता के सामने एक तरफ सुशासन देने वाली भाजपा थी. दूसरी तरफ सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस, लेकिन जनता ने बीजेपी को चुना.
  • उत्तर प्रदेश की जनता ने जाति के बंधन को तोड़ते हुए एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए मतदान किया.
  • बीजेपी को कितनी सीटों की अपेक्षा के सवाल पर सुनील बंसल ने कहा कि बीजेपी को अपेक्षा तो इससे अधिक थी. हम इससे ज्यादा सीटें चाहते थे, लेकिन जो आई है वह सुखद परिणाम है.
  • चुनाव में सबसे बड़ी चुनौती के बारे में पूछे जाने पर सुनील बंसल ने माना कि गठबंधन सबसे बड़ी चुनौती थी. गठबंधन की जातिवादी राजनीति को तोड़ना बड़ी चुनौती थी. वहीं जनता ने विकासवादी राजनीति को चुना.
  • जब उनसे यह सवाल किया गया कि 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां कब से शुरू होंगी तो उन्होंने कहा कि जल्द ही शुरू करेंगे.

Intro:लखनऊ। गठबंधन जैसी विपरीत चुनौतियों के बावजूद भाजपा की प्रचंड जीत का भले ही नेतृत्व के तौर पर मोदी और योगी को श्रेय दिया जा रहा हो लेकिन इसके पीछे एक और नाम भी है। जमीन पर मोदी की नीतियों को पहुंचाने और चुनौतियों को अवसर में तब्दील कर पार्टी को जीत दिलाने में यूपी बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल हैं। एक लक्ष्य तय करने के उपरांत सुनी बंसल बिना किसी देरी के अगले चुनाव की तैयारियों में जुट जाते हैं।

Body:यूपी बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने ईटीवी भारत से बातचीत के दौरान प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया और इस जीत का नायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया। उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार, दोनों ने जनता की समस्याओं का हल निकालने का प्रयास किया। ऐसी योजनाएं लाई गयीं जिससे जनता को सीधे लाभ हुआ।

इसके साथ ही सबसे बड़ी बात भारतीय जनता पार्टी की सुशासन वाली सरकार। जनता के सामने एक तरफ सुशासन देने वाली भाजपा थी, दूसरी तरफ सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस। जनता ने बीजेपी को चुना। उत्तर प्रदेश की जनता ने जाति के बंधन को तोड़ते हुए एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए मतदान किया है।

बीजेपी को कितनी सीटों की अपेक्षा के सवाल पर सुनील बंसल ने कहा की बीजेपी को अपेक्षा तो इससे अधिक थी। हम इससे ज्यादा सीटें चाहते थे लेकिन जो आई है, वह सुखद परिणाम है। हम सबके लिए सुखद परिणाम है।

इस चुनाव में सबसे बड़ी चुनौती के बारे में पूछे जाने पर भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल मानते हैं कि गठबंधन सबसे बड़ी चुनौती था। बंसल ने कहा कि गठबंधन की जातिवादी राजनीति को तोड़ना बड़ी चुनौती थी। जाति की राजनीति को तोड़कर विकास की राजनीति कैसे लाई जाए यह बीजेपी के सामने बड़ी चुनौती थी। जनता ने विकासवादी राजनीत को चुना। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में जाति की राजनीति समाप्त होगी। उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।

बीजेपी, खासकर अमित शाह और सुनील बंसल जैसे नेताओं के बारे में कहा जाता है कि यह लोग निरंतर चुनाव की तैयारियों में जुटे रहते हैं। इसी कड़ी में जब उनसे या सवाल किया गया कि 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां कब से शुरू होंगी। तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि जल्द ही शुरू करेंगे। हालांकि पार्टी ने इस लोकसभा चुनाव में 51 फीसद वोट हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। बीजेपी उसी प्रकार से बूथ स्तर पर जाकर काम किया। जिसका परिणाम सबक सामने है।

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.