ETV Bharat / bharat

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर कार हादसे में घायल हो गईं. उन्हें नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है (actress Malaika Aroras vehicle Accident).

author img

By

Published : Apr 2, 2022, 9:13 PM IST

Updated : Apr 2, 2022, 10:55 PM IST

Malaika Aroras vehicle Accident
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का एक्सीडेंट

मुंबई : अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (actress malaika arora) की कार का शनिवार शाम पनवेल के पास एक्सीडेंट हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शाम करीब 4.45 बजे एक फूड मॉल के पास हुई जब अरोड़ा पुणे से मुंबई लौट रही थीं. उन्होंने कहा कि एक बस और दो कारों की टक्कर हुई और उनमें से एक ने अरोड़ा की एसयूवी को टक्कर मार दी. अभिनेत्री अपने ड्राइवर और बॉडीगार्ड के साथ यात्रा कर रही थीं. मलाइका का नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल (Apollo hospital) में इलाज चल रहा है.

देखें वीडियो

राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है. एमएनएस कार्यकर्ताओं ने बताया कि वह राज ठाकरे की बैठक के लिए पुणे से मुंबई के लिए निकल रहे थे. इसी दौरान उन्होंने देखा कि मलाइका अरोड़ा की कार के चालक ने पनवेल के पास नियंत्रण खो दिया वाहनों से टकरा गया. इस घटना में मलाइका के सिर में चोटें आई है और खून भी बहा है. उन्हें नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का एक्सीडेंट
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का एक्सीडेंट

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के महासचिव जयराज लांडगे (Jayaraj Landage) ने मलाइका अरोड़ा को अपनी कार में नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल पहुंचाया. इलाज की व्यवस्था करने के बाद वह मुंबई के लिए रवाना हो गए.

पढ़ें- तमिलनाडु : ट्रक के घाटी में गिरने से 11 की मौत, सीएम स्टालिन ने शोक जताया

Last Updated : Apr 2, 2022, 10:55 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.