ETV Bharat / bharat

अयोध्या दीपोत्सव : 12 लाख दीयों से जगमग हुई रामनगरी

author img

By

Published : Nov 3, 2021, 3:58 PM IST

Updated : Nov 3, 2021, 9:20 PM IST

अयोध्या दीपोत्सव
अयोध्या दीपोत्सव

21:18 November 03

अयोध्या दीपोत्सव

उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से अयोध्या में दीपोत्सव 2021 के दौरान दीयों का सबसे बड़ा प्रदर्शन करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया.

19:39 November 03

अयोध्या में भव्य आयोजन

अयोध्या में भव्य आयोजन
अयोध्या में भव्य आयोजन

अयोध्या में आज भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या के पवित्र सरयू तट के किनारे स्थित राम की पैड़ी परिसर, आज एक भव्य आयोजन का गवाह बनी.

17:55 November 03

लाखों दीपों से जगमग हुआ सरयू घाट

दीपावली की पूर्व संध्या पर रामनगरी अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सरयू घाट पर दीये जलाए गए. लाखों दीपों से रामनगरी अयोध्या जगमग हो उठी है.

17:01 November 03

2030 तक अयोध्या दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक पर्यटन नगरी होगी : जी किशन रेड्डी

केंद्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी ने कहा कि 2030 तक अयोध्या दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक पर्यटन नगरी होगी. सरकार का अनुमान है कि 10 साल के बाद अयोध्या में सालाना आने वाले पर्यटकों की संख्या 5 करोड़ होगी. 

उन्होंने कहा कि जब भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे तो उनके स्वागत ​में दीपोत्सव का आयोजन हुआ था, जिस प्रकार उस दिन भगवान राम के स्वागत में अयोध्या में दीपोत्सव हुआ था, आज उत्तर प्रदेश CM ने अयोध्या को पुन: प्रकाशमान किया है. 

अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी ने कहा कि कहा कि 12 लाख दीयों को जलाकर दीपमाला पूरे जगत को प्रकाशित कर रही है, ये केवल एक विश्व रिकॉर्ड नहीं है बल्कि पूरे विश्व को भगवान राम की मर्यादा का संदेश है: 

15:33 November 03

अयोध्या दीपोत्सव

  • #WATCH उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में भगवान राम और माता सीता का किरदार निभा रहे कलाकारों का सांकेतिक राजतिलक किया। pic.twitter.com/pwg5pCKSTo

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

हैदराबाद : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बुधवार शाम अयोध्या पहुंचे. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता का किरदार निभा रहे कलाकारों का स्वागत किया. साथ ही सीएम योगी ने भगवान राम और माता सीता का किरदार निभा रहे कलाकारों का सांकेतिक राजतिलक किया.

इस दौरान सीएम योगी ने कहा, राम राज की परिकल्पना साकार हो रही है. राम सबको जोड़ते हैं. सीएम ने कहा कि 2017 से ही एक नारा गूंज रहा था योगी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो. सीएम ने कहा कि पहले राम भक्तों पर गोलियां चलाई जाती थीं, आज पुष्प वर्षा होती है. मंदिर निर्माण अब कोई रोक नहीं सकता है. पीएम मोदी के सहयोग से 2017 से ही अयोध्य में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम हो रहा है.

इस मौके पर सीएम योगी ने अयोध्या में 661 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम 5 वर्ष पहले शुरू किया था और तब से लगातार ये आयोजन अपनी नई ऊंचाईयों को छूता दिखाई दे रहा है. राम जन्मभूमि में भव्य राम मंदिर के निर्माण के साथ पर्यटन की ढेर सारी संभावनाएं बन के आई हैं, उन संभावनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

बता दें, अयोध्या के पवित्र सरयू तट के किनारे स्थित राम की पैड़ी परिसर में एक भव्य आयोजन किया गया है. इस बार राम की पैड़ी के तट पर सात लाख 50 हजार दीपक जलाकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है. जबकि जिले भर में 12 लाख दीये जलाए जाएंगे और शहर यानी अयोध्या नौ लाख दीयों से जगमग होगी. राम की पैड़ी परिसर में सभी दीपक लगा दिए गए हैं. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य अतिथियों के सामने ही इन सभी दीपों को प्रज्वलित किया जाएगा.

दीपों की शृंखला के बीच बनाई गई रंगोली आकर्षण का केंद्र
उल्लेखनीय है कि बीते चार वर्ष से राम नगरी अयोध्या के राम की पैड़ी परिसर में आयोजित होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम के साक्षी लोग बनते हैं. जब राम की पैड़ी परिसर में सभी दीप जलते हैं तो पूरा परिसर आलोकित हो उठता है. इस वर्ष भी कुछ ऐसा ही भव्य आयोजन किया जा रहा है.

राम की पैड़ी परिसर में सिर्फ दीपोत्सव कार्यक्रम ही आयोजित नहीं होगा बल्कि लेजर लाइट शो के जरिए भगवान राम की कथा का प्रदर्शन भी किया जाएगा. इसके अलावा राम की पैड़ी परिसर में छात्राओं द्वारा रंगोली के जरिए भगवान राम के जीवन चरित्र को भी प्रदर्शित किया गया है, जो इस आयोजन को चार चांद लगा रहा है.

12000 वॉलिंटियर्स ने सजाया घाट
राम की पैड़ी परिसर में 7.50 लाख दीपक लगाने की जिम्मेदारी उठा रहे डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों के छात्र छात्राओं का उत्साह भी देखते ही बन रहा था. मंगलवार की शाम होते-होते परिसर के सभी घाटों पर दीपक सजाए जा चुके हैं.

आयोजन में प्रमुख भूमिका निभा रहे ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि पिछले वर्ष सिर्फ 18 घाटों पर दीपक लगाए गए थे, उस समय दीपक की संख्या 5.30 लाख थी. लेकिन इस बार 7.50 लाख दीपक जलाकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की योजना है. इस बार हमने अपनी टीम को बड़ा किया है. 12,000 वॉलिंटियर्स की टीम ने मिलकर 7.50 लाख दीपक लगाए हैं. कुल नौ लाख दीपक पूरे परिसर में जलाए जाएंगे, जिनमें कुछ दीपक सरयू तट के किनारे भी जलाए जा रहे हैं. हमारी तैयारी पूरी है, हम इस बार एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे.

हर साल बढ़ती जा रही दीपोत्सव की भव्यता
उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद प्रत्येक वर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं. वर्ष दर वर्ष इस आयोजन की भव्यता बढ़ती ही जा रही है. इस बार भी दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान लेजर शो और राम दरबार के अलावा राम बाजार लोगों के आकर्षण का केंद्र है. वहीं, इस 7.50 लाख दीपक जलाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी भी कर ली गई है. निश्चित रूप से यह आयोजन अयोध्या को एक नई पहचान दे रहा है.

Last Updated : Nov 3, 2021, 9:20 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.