ETV Bharat / state

गुरु नानक देव का 553वां प्रकाश पर्व: राज्यपाल ने कहा-गुरु नानक देव जी ने मानवता को दिया भाईचारे और प्रेम का संदेश

author img

By

Published : Nov 8, 2022, 8:24 PM IST

गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश पर्व (553rd Prakash Guru Parv) पर राज्यपाल कलराज मिश्र जयपुर के राजापार्क गुरुद्वारे में आयोजित विशेष कीर्तन में शामिल हुए. इस दौरान आयोजित सभा में राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव ने संपूर्ण मानवता को भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया. प्रकाश पर्व पर शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में दीवान सजे और रागी जत्थों ने कीर्तन किए.

553rd Prakash Guru Parv: Governor Kalraj Mishra took part in Guru Nanak Jayanti program
गुरु नानक देव का 553वां प्रकाश पर्व: राज्यपाल ने कहा-गुरु नानक देव जी ने मानवता को दिया भाईचारे और प्रेम का संदेश

जयपुर. देशभर में मंगलवार को गुरु नानक देव का 553वां प्रकाश पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर राजधानी के गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाने के साथ ही रागी जत्थों की ओर से विशेष कीर्तन दीवान सजाए गए. गुरूग्रन्थ साहिब के समक्ष संगत मत्था टेककर सरबत के भले की अरदास की. गुरूद्वारा में देश के नामचीन रागी जत्थे शबद कीर्तन से साध संगत को गुरमत विचारों के बारे में निहाल किया.

राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह के मुताबिक गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश पर्व पर दिनभर गुरु महिमा का बखान हुआ. सिख धर्म के पहले पातशाह गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व पर राजापार्क गुरुद्वारे में विशेष कीर्तन हुआ. गुरुद्वारे में आयोजित विशेष कीर्तन कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र शामिल (Governor took part in Guru Nanak Jayanti program) हुए. राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि गुरु नानक देव ने संपूर्ण मानवता को भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया है.

पढ़ें: Special : मिर्जा राजा मानसिंह लाहौर से लाए थे सिख परिवार, जिन्होंने बनाया जयपुर का पहला गुरुद्वारा

राजापार्क गुरुद्वारा के सामने भगत सिंह पार्क में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में राज्यपाल ने देशवासियों को गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास और छुआछूत को दूर करने के लिए कार्य किया. उन्होंने मानवता के कल्याण के लिए पूरे देश में घूम-घूम कर भाईचारे और प्रेम के मार्ग पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया. हमें उनके संदेशों के अनुसार अपने आचरण और व्यवहार को ढालते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है.

पढ़ें: श्री गुरु नानक देव प्रकाश पर्व में भाग लेने 910 तीर्थयात्रियों का जत्था पाकिस्तान रवाना

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, सांसद रामचरण बोहरा, स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ, राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष अर्चना शर्मा, आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख धर्मावलंबी और अनुयायी उपस्थित रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.