जयपुर. शहर में गणतंत्र दिवस के मौके पर राजभवन में रविवार सुबह झंडारोहण कार्यक्रम हुआ तो शाम को 'एट होम' का आयोजन भी किया गया. राज्यपाल कलराज मिश्र ओर से दिए गए एट होम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई विशिष्टजन शामिल हुए.
कार्यक्रम के दौरान राजभवन में पहुंचे इन विशिष्ट लोगों ने राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी राज्यपाल के साथ यहां रुक कर आमजन से मुलाकात की और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की.
पढ़ेंः जयपुर : हाईकोर्ट में गणतंत्र दिवस समारोह बना ऐतिहासिक, पहली बार महिला जज ने फहराया तिरंगा
कार्यक्रम में शामिल होने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, वासुदेव देवनानी, मुख्य सचिव डी बी गुप्ता, जयपुर कलेक्टर जोगाराम, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा, जयपुर डिस्कॉम एमडी एके गुप्ता सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं.