ETV Bharat / city

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल नेताओं को पूनिया, परनामी और राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

author img

By

Published : Sep 27, 2020, 7:09 AM IST

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा के बाद अब नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारी और कार्यकारिणी में शामिल नेताओं को बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट के जरिए सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है.

jaipur news, jaipur hindi news
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बीजेपी के दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

जयपुर. भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा के बाद अब नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारी और कार्यकारिणी में शामिल नेताओं को बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया है. खास तौर पर राजस्थान से केंद्रीय कार्यकारिणी में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर और प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को ट्विटर के जरिए पार्टी से जुड़े नेता और पदाधिकारी शुभकामनाएं दे रहे हैं.

  • भारतीय जनता पार्टी @BJP4India के सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हम आशा करते हैं कि आप सभी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं मजबूत संकल्प के साथ भाजपा संगठन को नई बुलंदियों तक पहुचाएंगे। https://t.co/XNnnjpdC8s

    — Satish Poonia (@DrSatishPoonia) September 26, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट के जरिए सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है. साथ ही यह भी लिखा कि हम आशा करते हैं आप सभी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत संकल्प के साथ भाजपा संगठन को नई बुलंदियों तक पहुंचाएंगे.

jaipur news, jaipur hindi news
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा

पढ़ेंः श्रीगंगानगर में भाजपा नेताओं ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस और वामपंथी दलों पर लगाए किसानों को बरगलाने के आरोप

वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने भी ट्विटर के जरिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है. परनामी ने अपने ट्वीट में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा घोषित की गई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी. साथ ही लिखा कि करोड़ों भाजपा कार्यकर्ता आप सभी का संगठन कार्य के लिए कुशल मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे, ऐसी आशाएं है. परनामी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भाजपा की उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने पर भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. साथ ही इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार और धन्यवाद भी प्रेषित किया.

  • मुझे पूर्ण विश्वास है कि श्री @JPNadda जी द्वारा नवघोषित केन्द्रीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में @BJP4India संगठन सफलता के नये आयाम स्थापित करेगा और पार्टी अधिक सुदृढ़ होगी। सभी नवनियुक्त केन्द्रीय पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ एक बार पुनः ढेरों शुभकामनाएं।

    — Rajendra Rathore (@Rajendra4BJP) September 26, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ द्वारा ट्वीट कर जेपी नड्डा द्वारा घोषित केंद्रीय टीम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने भूपेंद्र यादव को राष्ट्रीय महामंत्री और कर्नल राजेंद्र राठौड़ को राष्ट्रीय प्रवक्ता और डॉ अलका गुर्जर को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है. इसी तरह प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने भी ट्वीट के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों,मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्षों और प्रवक्ताओं की घोषणा पर कोटि कोटि शुभकामनाएं दी है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.