जयपुर. प्रदेश में 3 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों का ऐलान कर दिया है. सूची में 30 आला नेताओं को स्थान दिया गया, जिसमें प्रदेश भाजपा के कई नेताओं को पूरी तरजीह मिली. जारी की गई सूची में भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के सह प्रभारी भारती बेन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ शामिल हैं.

पढ़ें: उपचुनाव में गहलोत की ऐसी क्या मजबूरी रही कि पायलट को साथ लेना पड़ा...जानें लोगों की प्रतिक्रिया
इसी तरह राजस्थान से आने वाले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी, भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर, वरिष्ठ नेता किशन लाल गुर्जर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और अशोक परनामी, भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी, नारायण सिंह देवल, जोगेश्वर गर्ग, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, मदन दिलावर, सुनील कटारा, सांसद व महामंत्री दिया कुमारी, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, राजेंद्र गहलोत, लोकसभा सांसद कनक मल कटारा, सीपी जोशी, सुभाष बहरिया, राहुल कसवा और नारायण लाल पंचारिया शामिल हैं.