ETV Bharat / state

हिंदू-मुस्लिम के बीच दीवार खड़ी कर रही कांग्रेस, शरणार्थियों का कर रही विरोधः बीजेपी - Religious persecution

मुख्यमंत्री कमलनाथ के CAA-NRC विरोधी मार्च पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि आखिर धार्मिक प्रताड़ना झेलने वाले शरणार्थियों का अहित कांग्रेस क्यों करने पर तुली है.

Congress is spreading confusion in the country
कांग्रेस देश में भ्रम फैला रही
author img

By

Published : Dec 25, 2019, 5:56 PM IST

जबलपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 95वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. मीडिया से बात करते हुए राकेश सिंह ने कहा कि हमें नहीं पता कि कांग्रेस क्यों झूठे भ्रम फैलाने का काम कर रही है. कांग्रेस मध्यप्रदेश और जबलपुर में धार्मिक प्रताड़ना झेल रहे शरणार्थियों का आखिर क्यों विरोध कर रही है.

कांग्रेस देश में भ्रम फैला रही

यह कानून नागरिकता देने वाला है, न की नागरिकता छीनने वाला. इसके बाद भी कांग्रेस लगातार भ्रम फैला रही है, मुख्यमंत्री कमलनाथ के मार्च पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ये सोच बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. जब देश के संविधान ने लोकसभा और राज्यसभा को कानून बनाने का अधिकार दिया है और वहां से कोई कानून बनता है तो उसका पालन करने की जिम्मेदारी देश के हर नागरिक की होती है. कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम की दीवार खड़ी करने का काम कर रही है.

Intro:जबलपुर
एनआरसी और एनपीए को लेकर कांग्रेस पूरे देश में भ्रम फैला रही है यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और जबलपुर सांसद राकेश सिंह का।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 95 जन्म जयंती पर शामिल होने जबलपुर आए सांसद राकेश सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Body:जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए सांसद राकेश सिंह ने कहा कि हमें नहीं पता कि कांग्रेस क्यों झूठे भ्रम फैलाने का काम कर रही है।राकेश सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस देश,मध्य प्रदेश और जबलपुर के भीतर धार्मिक प्रताड़ना झेले हुए शरणार्थियों का आखिर क्यों विरोध कर रही है।वही एनआरसी कानून के विषय को स्पष्ट करते हुए राकेश सिंह ने कहा कि यह कानून नागरिकता देने वाला है ना की नागरिकता छीनने वाला इसके बाद भी कांग्रेस भ्रम लगातार फैला रही है। वही कमलनाथ के मार्च निकालने को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ये सोच बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जब देश के संविधान ने लोकसभा और राज्यसभा को कानून बनाने का अधिकार दिया है और वहां से कोई कानून अगर बनता है तो उसका पालन करने की जिम्मेदारी देश के हर नागरिक की होती है।

Conclusion:इसके बाद भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ नागरिक संशोधन कानून को लेकर लगातार विरोधाभास कर रहे हैं और मार्च निकाल रहे हैं।राकेश सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने के लिए और समाज में ध्रुवीकरण पैदा करने का काम कांग्रेस कर रही है। राकेश सिंह ने कहा कि समाज के भीतर हिंदू मुस्लिम की दीवार खड़ी करने का काम कांग्रेस ने इन दिनों किया है जो कि कतई भी सही से नहीं है।
बाईट.1-राकेश सिंह......प्रदेशाध्यक्ष,भाजपा
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.