ETV Bharat / state

सड़क दुर्घटना: कांग्रेस नेता के भाभी व बहन की मौत - पचोर में सड़क दुर्घटना

राजगढ़ जिले के पचोर में सड़क दुर्घटना हो गई, जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कांग्रेस नेता के परिजनों की की मौत हो गई.

Congress leader family mamber dies in Pachor road accident
सड़क दुर्घटना
author img

By

Published : Dec 29, 2020, 12:40 AM IST

इंदौर। राजगढ़ जिले के पचोर में सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. मृतक का महिलाएं इंदौर के कांग्रेस नेता रघु परमार की भाभी और भतीजी है, जिनकी इंदौर के मुंबई हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल है.

आज दोपहर 2 बजे रघु परमार की माता प्रेम कुमार परमार, भतीजी सिमरन और भाभी विदुषी परमार समेत उर्मिला हाड़ा अपने पैतृक गांव से इंदौर लौट रहे थे. तभी दोपहर करीब 2 बजे पचोर के पास लसूडिया जागीर ग्राम के मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना में विदुषी परमार उर्मिला हाडा गंभीर रूप से घायल हो गई.

सिमरन और प्रेम कुमार परमार को मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने वाहन से निकालकर एंबुलेंस से इंदौर भेजा. इंदौर के मुंबई हॉस्पिटल में इलाज के दौरान विदुषी और उर्मिला का निधन हो गया. जबकि सिमरन और प्रेम कुमार का इलाज किया जा रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता रघु परमार चंडीगढ़ से इंदौर रवाना हुए हैं. इसके अलावा पचोर से उनके कई समर्थक और इंदौर के मित्र मुंबई हॉस्पिटल पहुंचे हैं, जहां रघु परमार की माता और सिमरन का इलाज किया जा रहा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.