ETV Bharat / state

आसमान में दिखा दुर्लभ दृश्य, शुक्र के साथ चंद्रमा की जोड़ी देख खगोल प्रेमी दंग - चमकीले ग्रह शुक्र का अंदाज निराला

शुक्रवार की देर साम को आकाश में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला. इस दौरान पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा शुक्र के साथ जोड़ी बनाता हुआ दिखाई दिया. कई लोगों ने इस अद्भुत नजारे को अपने कैमरे में कैद किया है. इस खगोलीय घटना को लेकर खगोल विज्ञान की जानकार सारिका घारु ने जानकारी दी है.

style of bright planet Venus is unique
शुक्र के साथ चंद्रमा की जोड़ी देख खगोल प्रेमी दंग
author img

By

Published : Mar 25, 2023, 11:34 AM IST

नर्मदापुरम। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाली सारिका घारु ने बताया कि परिक्रमा करता हुआ पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा शुक्रवार शाम पृथ्वी के पड़ोसी ग्रह शुक्र के साथ जोड़ी बनाते दिखा. मुस्कुराते चंद्रमा के ठीक नीचे सौर मंडल के सबसे चमकीले ग्रह शुक्र ने सभी लोगों का ध्यान खींचा. इस सीन को देखने के लिए लोग घंटों से इंतजार कर रहे थे.

खगोल विज्ञानी सारिका घारु ने दी जानकारी : नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारु ने बताया कि शुक्र ग्रह 18 करोड़ 52 लाख किलोमीटर दूर था और माइनस 3.98 मैग्निट्यूड से चमक रहा था. उन्होंने बताया वहीं चंद्रमा 3 लाख 79 हज़ार किलोमीटर दूर था. सारिका घारु ने बताया कि दूरी में इतना बड़ा अंतर होते हुए भी इनका कोण पृथ्वी से देखने पर इस प्रकार था कि वे जोड़ी बनाते नज़र आ रहे हैं.

Also Read: ये खबरें भी पढ़ें...

चमकीले ग्रह शुक्र का अंदाज निराला : पृथ्वी के उपग्रह चंद्रमा ने जब शुक्रवार शाम को पड़ोसी ग्रह शुक्र के साथ जोड़ी बनाई तो ये दृश्य देखकर खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले दंग रह गए. मुस्कुराते हुए चंद्रमा के ठीक नीचे सौर मंडल के सबसे चमकीले ग्रह शुक्र का अंदाज निराला ही था. देशभर में खगोल प्रेमियों ने इस खगोलीय घटना की तस्वीर कैमरे में कैद की और इसे जमकर शेयर किया. चांद के साथ तारों का ऐसा निराला अंदाज दुर्लभ होता है. खगोल विज्ञान के जानकारों के मुताबिक हालांकि पृथ्वी और शुक्र ग्रह मीलों दूर हैं, जैसे-जैसे खगोलीय पिंड एक-दूसरे के करीब चले गए, यह संयोजन एक दुर्लभ दृश्य में दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई दिया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.