ETV Bharat / state

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन, PM ने जताया दु:ख - undefined

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. कैलाश जोशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन
author img

By

Published : Nov 24, 2019, 12:02 PM IST

Updated : Nov 24, 2019, 1:09 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. कैलाश जोशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. कैलाश जोशी बीजेपी के कद्दावर नेता थे और मध्यप्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे. जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 को देवास के हाटपिपलिया में हुआ था.

  • Kailash Joshi Ji was a stalwart who made a strong contribution towards Madhya Pradesh’s growth. He worked hard to strengthen Jan Sangh and BJP in Central India. He made a mark as an effective legislator. Pained by his demise. Condolences to his family and supporters. Om Shanti.

    — Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2019 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
  • प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी जी के दुःखद निधन का समाचार मिला
    मृदभाषी,सरल,सहज व्यक्तित्व के धनी कैलाश जी का निधन राजनीति क्षेत्र की एक अपूरणीय क्षति है
    परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ
    ईश्वर उन्हे अपने श्रीचरणो मे स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे

    — Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 24, 2019 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

कैलाश जोशी को राजनीति का संत कहा जाता था. कैलाश जोशी 1951 में भारतीय जनसंघ के सदस्य बने. 1955 में हाटपीपल्या नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गए. इसके बाद जोशी 1962 से निरन्तर बागली क्षेत्र से विधायक बने.

  • आज मध्यप्रदेश ने अपने एक अनमोल रत्न को खो दिया है। गरीबों, वंचितों के उत्थान और कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन होम कर देने वाले श्रद्धेय कैलाश जोशी जी सदैव मध्य प्रदेश की जनता के दिलों में रहेंगे। प्रदेश के लाल के चरणों में श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं! ॐ शांति!

    — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 24, 2019 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
  • मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई।

    मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूँ। ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे।

    ॐ शांति:

    — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 24, 2019 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

कैलाश जोशी आपातकाल के दौरान एक महीने अंडरग्राउंड रहने के बाद 28 जुलाई 1975 को विधानसभा के गेट पर गिरफ्तार हुए. जिसके बाद वो 19 माह तक मीसा में नजरबंद रहे. 24 जून 1977 को कैलाश जोशी मध्यप्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने. हालांकि 1978 में अस्वस्थ होने के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

Intro:Body:Conclusion:
Last Updated : Nov 24, 2019, 1:09 PM IST

For All Latest Updates

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.