Aaj Ka Panchang 10 October: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. जानिए मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा से आज का पंचांग.
10 अक्टूबर 2022: सोमवार कार्तिक कृष्ण पक्ष सूर्योदय प्रतिपदा तिथि रात 01:38 तक उसके उपरांत द्वितीया तिथि.
कार्तिक माह प्रारंभ
मूल प्रारंभ: 9 अक्टूबर रविवार शाम 04:21 से रेवती नक्षत्र के 12 दिन का छोटे मूल प्रारंभ हो रहे हैं.
मूल समाप्ति: 11 अक्टूबर मंगलवार शाम 04:17 तक मूल रहेंगे उसके उपरांत मूल समाप्ति.
पंचक समाप्ति: आज 10 अक्टूबर सोमवार शाम 04:02 तक पंचक रहेंगे उसके उपरांत पंचक समाप्ति.
नक्षत्र: रेवती नक्षत्र शाम 04:02 तक उसके उपरांत अश्वनी नक्षत्र.
राशि: मीन राशि शाम 04:02 तक उसके उपरांत मेष राशि.
शुभ चौघड़िया मुहूर्त दिन
अमृत: प्रातः 06:13 से 07:41 प्रातः तक.
शुभ: प्रातः 09:10 से 10:38 प्रातः तक.
चर सामान्य: दोपहर 01:34 से 03:02 दोपहर तक.
लाभ: दोपहर 03:02 से 04:30 शाम तक.
अमृत: शाम 04:30 से 05:58 शाम तक.
शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात्रि
चर सामान्य: शाम 05:58 से 07:30 रात तक.
लाभ: रात 10:34 से 12:06 रात तक.
शुभ: रात 01:38 से 03:10 रात तक.
अमृत: रात 03:10 से 04:42 रात तक.
चर सामान्य: रात 04:42 से 06:14 दूसरे दिन प्रातः तक.
अभिजीत मुहूर्त: दिन के 11:42 से 12:29 दोपहर तक.
आज का शुभ अंक: 3, 5, 6, 7.
राहुकाल: प्रातः 07:41 से 09:10 प्रातः तक इसमें शुभ कार्य करना निषेध है.
दिशाशूल: आज के दिन पूर्व दिशा यात्रा करने की मनाई है. अगर जाना जरूरी हो तो घर से दूध पीकर निकले कार्य में सफलता मिलेगी.