ETV Bharat / state

राजनाथ सिंह भाषण देते रहे, भाजपाई 'पिंक प्लाजो' पर नाटी डालते रहे, वीडियो वायरल

author img

By

Published : Dec 28, 2020, 3:44 PM IST

Updated : Dec 28, 2020, 4:33 PM IST

जयराम सरकार ने 27 दिसंबर को प्रदेश में 3 साल पूरे कर लिए. कार्यक्रम में जब रक्षा मंत्री प्रदेश को वर्चुअल रूप से संबोधित कर रहे थे, तब सोलन भाजपा मंडल के कार्यकर्ता उनकी आवाज को म्यूट कर नाटियां डालने में व्यस्त रहे. नाटी डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

BJP WORKERS DANCED DURING RAJNATH SINGH SPEECH
जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्षा मंत्री को म्यूट कर पिंक प्लाजो पर डाली नाटी

सोलनः हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने 27 दिसंबर को प्रदेश में 3 साल पूरे कर लिए. कोरोना वायरस के कारण 3 साल का जश्न वर्चुअल रूप से ही मनाया गया. प्रदेश के हर जिला में स्क्रीन लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शिमला से आयोजित कार्यक्रम को देखा. इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय समेत कई वक्ताओं ने हिमाचल में विकास और उपलब्धियां गिनवाईं.

रक्षा मंत्री के संबोधन को म्यूट कर डाली नाटी

प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस कार्यक्रम को बेहद ध्यान से सुन रहे थे. कार्यक्रम में सभी विकास की बातों ने सोलन भाजपा मंडल के पदाधिकारियों को शायद बहुत ज्यादा परेशान कर दिया. कार्यक्रम में जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रदेश को वर्चुअल रूप से संबोधित कर रहे थे, तब सोलन भाजपा मंडल के कार्यकर्ता उनकी आवाज को म्यूट कर नाटियां डालने में व्यस्त रहे.

वीडियो.

जिम्मेदारी भूले भाजपा नेता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधन देते रहे और सोलन में भाजपा कार्यकर्ता सब कुछ भूल नाटी में व्यस्त रहे. नाटी करते यह कोई आम भाजपा नेता नहीं हैं. इनमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कश्यप, भाजपा नेत्री और नगर परिषद उपाध्यक्ष मीरा आनंद, भाजपा सोलन मंडल के महामंत्री भरत साहनी मौजूद थे. इसके अलावा हिमाचल महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद भी इस कार्यक्रम में मौजूद थीं. हालांकि वे नाटी डालने में शामिल नहीं थीं.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इन नेताओं पर सोलन मंडल की सम्पूर्ण जिम्मेदारी है. अगर जिम्मेदार नेता ही ऐसा करेंगे, तो आम कार्यकर्ता पर इसका क्या असर पड़ेगा. भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्षा मंत्री की आवाज म्यूट कर नाटी डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: साल के अंत में हिमाचल में बेलगाम हुआ कोरोना, शुरुआत में प्रदेश सरकार ने बटोरी थी खूब तारीफ

Last Updated : Dec 28, 2020, 4:33 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.