ETV Bharat / state

WEATHER UPDATE: हिमाचल में आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 1 मार्च तक बारिश और बर्फबारी

author img

By

Published : Feb 27, 2023, 6:46 AM IST

हिमाचल में आज से मौसम का मिजाज फिर बदलेगा और 1 मार्च तक बरसात और हिमपात होगा. हालांकि, इसका ज्यादा असर 1 मार्च को देखने को मिलेगा. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है.(WEATHER UPDATE OF HIMACHAL)

WEATHER UPDATE
WEATHER UPDATE

शिमला: पहाड़ी राज्य हिमाचल में आज कुछ जगहों पर हल्की बरसात और हिमपात की संभावना रहेगी. मौसम विभाग केंद्र शिमला से मिली जानकारी के मुताबिक कल यानी 28 फरवरी मंगलवार और मार्च के पहले दिन यानी 1 मार्च को बरसात और हिमपात हो सकता है. वहीं, इस दिन ऊंचाई वाले इलाकों में येलो अलर्ट रहेगा. बुधवार को पहाड़ों की रानी शिमला सहित लाहौल घाटी, प्रदेश के सबसे बडे़ जिले कांगड़ा, मंडी ,कुल्लू और चंबा में बरसात और बर्फबारी का असर ज्यादा रहेगा. माना जा रहा है कि मार्च के पहले दिन बारिश और हिमपात के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

जिलाअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
शिमला19.0°C9.0°C
सोलन25°C6°C
हमीरपुर27°C8°C
मंडी27°C7°C
बिलासपुर29°C10°C
ऊना32°C10°C
कांगड़ा28°C10°C
सिरमौर26°C13°C
कुल्लू26°C7°C
चंबा26°C9°C
किन्नौर12°C1°C
लाहौल-स्पीति6°C-5°C

हिमाचल में ऊना रहा सबसे गरम: हिमाचल में बीती रात को मौसम लाहौल स्पीति सबसे ज्यादा ठंडा रहा. यहां का न्यूनतम तापमान -6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, राज्य में सबसे अधिकतम तापमान ऊना में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, बिलासपुर में दूसरे नंबर पर सबसे अधिकतम तापमान 29 डिग्री स्लेसियस दर्ज किया गया.कांगड़ा में 28 डिग्री सेल्सियस तो हमीरपुर और मंडी में 27 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. किन्नौर और लाहौल स्पीति में अब धीरे-धीरे अधिकतम तापमान बढने लगा है और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आना शुरू हो गई है. किन्नौर का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तो वहीं, लाहौल घाटी का अधिक तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

देश का मौसम: देश भर में आने वाले 24 घंटों के दौरान कहीं हल्की बरसात होगी तो कहीं तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. हिमाचल प्रदेश सहित अरुणाचल प्रदेश,असम, सिक्किम और जम्मू में हल्ली बरसात की संभावना बनी रहेगी. इसके अलावा तमिलनाडु, हरियाणा और पंजाब में भी बरसता होगी, लेकिन इसका असर कम रहेगा. कल यानी 28 फरवरी मंगलवार से नए महीने यानी 2 मार्च तक पश्चिमी हिमालय पर बरसात और हिमपात का असर देखा जा सकता है. वहीं, देश के कई राज्यों में आज अधिकतम तापमान में बढो़तरी दर्ज की जाएगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.