ETV Bharat / state

हिमाचल में आज रहेगा बादलों का डेरा, कहीं तापमान में होगा इजाफा कहीं आएगी कमी

author img

By

Published : Feb 22, 2023, 6:47 AM IST

हिमाचल प्रदेश में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है. यहां कभी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी तो कभी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. आज प्रदेश में बादल का डेरा रहेगा और मौसम सुहाना बना रहेगा. (WEATHER UPDATE OF HIMACHAL)

WEATHER UPDATE OF HIMACHAL
WEATHER UPDATE OF HIMACHAL

शिमला: हिमाचल में आज भी बादलों का डेरा रहेगा. ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी. पिछले कल लाहौल घाटी सहित कांगड़ा सहित अन्य जगहों पर हल्की बरसात से मौसम एक बार फिर ठंडा हो गया. आज हिमाचल के तापमान में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना रहेगी. वहीं, कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान में इजाफा हो सकता है.

जिलाअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
शिमला17.0°C7.0°C
सोलन24°C6°C
हमीरपुर24°C11°C
मंडी23°C7°C
बिलासपुर26°C10°C
ऊना28°C10°C
कांगड़ा23°C11°C
सिरमौर24°C13°C
कुल्लू19°C6°C
चंबा23°C7°C
किन्नौर10°C1°C
लाहौल-स्पीति4°C-4°C

ऊना गरम शिमला ठंडा: हिमाचल में बीती रात को मौसम लाहौल स्पीति सबसे ज्यादा ठंडा रहा. यहां का न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदेश में ऊना सबसे ज्यादा गरम रहा.यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं दूसरे नंबर पर बिलासपुर दिन में गरम रहा.यहां का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी शिमला का अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई. शिमला में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, सोलन का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार मार्च के पहले सप्ताह में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. इससे उस दौरान मौसम में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

कहीं बारिश कहीं हिमपात की संभावना: देश भर में आने वाले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल में कुछ जगहों पर बरसात और हिमपात की संभावना बनी रहेगी,लेकिन इसका असर कम रहेगा. वहीं, सिक्किम,मेघायल,असम,अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है. इसके अलावा गुजरात और राजस्थान में भी हल्की मौसम में गिरावट दर्ज की जाएगी.पंजाब में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.