ETV Bharat / state

हिमाचल में आज मौसम साफ पर छाएंगे बादल, जानें फिर कब करवट बदलेगा मौसम

author img

By

Published : Feb 17, 2023, 7:06 AM IST

हिमाचलस में आज मौसम साफ बना रहेगा और धूप खिली रहेगी. दिन गरम रहेगा, लेकिन रात ठंडी रहेगी पर उसका असर पिछले दिनों के मुकाबले कम रहेगा. 19 फरवरी से फिर मौसम करवट बदलेगा. (WEATHER UPDATE OF HIMACHAL)

WEATHER UPDATE OF HIMACHAL
WEATHER UPDATE OF HIMACHAL

शिमला: हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन कई जगहों पर बादलों का भी डेरा रहेगा. वहीं, 19 और 20 फरवरी को एक बार फिर बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इससे एक बार फिर मौसम में बदलवा आएगा. प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. बिलासपुर, हमीरपुर,मंडी,ऊना,कांगड़ा और चंबा सहित अन्य जिलों में तापमान में पिछले कल यानी गुरुवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान लाहौल स्पीति का - 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.वहीं, सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस सिरमौर जिले का रहा.

जिलाअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
शिमला21.0°C10.0°C
सोलन27°C8°C
हमीरपुर27°C8°C
मंडी27°C7°C
बिलासपुर31°C9°C
ऊना30°C8°C
कांगड़ा28°C10°C
सिरमौर24°C12°C
कुल्लू26°C7°C
चंबा27°C8°C
किन्नौर15°C1°C
लाहौल-स्पीति4°C-5°C

बिलासपुर रहा सबसे गरम: हिमाचल में बीती रात को मौसम लाहौल स्पीति का सबसे ज्यादा ठंड भरा रहा. न्यूनतम तापमान - 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, किन्नौर में -1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. वहीं ,हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर सबसे ज्यादा गरम रहा. यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सिय तक पहुंच गया. वहीं, दूसरे नंबर पर गरम ऊना रहा. यहा अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. काफी दिनों बाद किन्नौर का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा और लाहौल स्पीती का अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया.

ऐसा रहेगा मौसम: पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो असम के कुछ हिस्सों में जहां हल्की बरसात हुई. वहीं, तेलंगाना सहित देश के कई राज्यों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा होने लगा है. इसके अलावा आज देश के कई राज्यों जम्म-कश्मीर,असम और अरुणाचल प्रदेश में बरसात की संभावना बनी रहेगी. इसके अलावा कई राज्यों में अब तापमान में बढ़ोतरी होगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.