शिमला: देश के मध्य और पश्चिमी भाग में आज तेज बारिश होने के आसार है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड समेत कई राज्यों को आगामी कुछ दिनों तक बारिश के निजात नहीं मिलने वाली है. तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के घाट वाले इलाके में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कहीं-कहीं छिटपुट तो कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.
वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल में बारिश से लोगों को आगामी दो दिनों तक निजात नहीं मिलने वाली है. प्रदेश के 10 जिलों में अधंड़ के साथ तेज बारिश संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 24°C | 16°C |
सोलन | 30°C | 20°C |
हमीरपुर | 32°C | 22°C |
मंडी | 31°C | 21°C |
बिलासपुर | 33°C | 22°C |
ऊना | 35°C | 23°C |
कांगड़ा | 27°C | 18°C |
सिरमौर | 30°C | 22°C |
कुल्लू | 31°C | 21°C |
चंबा | 31°C | 21°C |
किन्नौर | 24°C | 14°C |
लाहौल-स्पीति | 23°C | 11°C |
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन